कालूखेड़ा मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों पर रोक की मांग: पार्षद प्रतिनिधि ने देवास की जनसुनवाई में रहवासियों के साथ दिया आवेदन – Dewas News

कालूखेड़ा मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों पर रोक की मांग:  पार्षद प्रतिनिधि ने देवास की जनसुनवाई में रहवासियों के साथ दिया आवेदन – Dewas News



देवास में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में वार्ड क्रमांक 5 कालूखेड़ा के निवासियों ने भारी वाहनों के अनियंत्रित आवागमन पर रोक लगाने की मांग की। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजय दायमा के नेतृत्व में पहुंचे निवासियों ने कलेक्टर ऋतुराज सिंह को आवेदन सौंपा। कलेक

.

निवासियों ने बताया कि कालूखेड़ा वार्ड में प्रताप नगर और महाकाल कॉलोनी स्थित कंपनियों के बड़े वाहन सुबह से रात तक नियम विरुद्ध तरीके से गुजरते हैं। इससे क्षेत्र में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने उल्लेख किया कि यातायात नियमों के अनुसार, देवास नगर में सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है।

आवेदकों ने प्रशासन से इन नियम विरुद्ध वाहनों की आवाजाही बंद करने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानी से निजात मिल सके और भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जनसुनवाई में जिलेभर से आए 100 से अधिक आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में खेरी निवासी आवेदिका संगीता ने बताया कि उनके पति की मृत्यु खेत में काम करते समय विद्युत दुर्घटना से हुई थी, लेकिन उन्हें आज तक किसी भी योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि प्राप्त नहीं हुई है। कलेक्टर ने इस मामले में भी निराकरण के निर्देश दिए।

इसी प्रकार, सुनवानी महाकाल निवासी शिवनारायण ने अपने खेत में जाने का रास्ता खुलवाने के संबंध में आवेदन दिया। जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन के सीमांकन, बिजली बिल कम कराने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, नामाकंन, बंटवारा, रास्ते से अतिक्रमण हटवाने और नालियों की साफ-सफाई जैसे विभिन्न मुद्दों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर ने जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।



Source link