शाजापुर में जीतू पटवारी पर हमले का विरोध: कांग्रेस ने प्रशासन का पुतला जलाया, कहा- रतलाम पुलिस ने नहीं लिया एक्शन – shajapur (MP) News

शाजापुर में जीतू पटवारी पर हमले का विरोध:  कांग्रेस ने प्रशासन का पुतला जलाया, कहा- रतलाम पुलिस ने नहीं लिया एक्शन – shajapur (MP) News


शाजापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन रतलाम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर हुए हमले के विरोध में था। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन का पुतला दहन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप औ

.

शाजापुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद खान ने आरोप लगाया कि रतलाम में आसामाजिक तत्वों ने प्रशासन की मौजूदगी में पटवारी की गाड़ी पर हमला किया। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। एक पुलिसकर्मी गाड़ी से उतरकर हमलावरों को रोकने के बजाय तमाशा देखता रहा।

खान ने इस घटना को लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताया। उन्होंने प्रशासन और प्रदेश सरकार से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

कार्यकर्ताओं ने प्रशासन का पुतला दहन किया।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर ऐसे हमले नहीं रोके गए तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस और शासन को सद्बुद्धि की अपील की।



Source link