शिवपुरी के मुंगावली में आकाशीय बिजली गिरी: गरीब किसान की 3 भैंसों की मौत, 2 लाख का नुकसान हुआ; मदद की गुहार – Shivpuri News

शिवपुरी के मुंगावली में आकाशीय बिजली गिरी:  गरीब किसान की 3 भैंसों की मौत, 2 लाख का नुकसान हुआ; मदद की गुहार – Shivpuri News

शिवपुरी जिले के करैरा तहसील के मुंगावली गांव में रविवार दोपहर के समय आकाशीय बिजली गिरने से किसान बालकृष्ण लोधी की तीन भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई।

.

घटना उस समय हुई जब मौसम अचानक खराब हो गया। बारिश के दौरान भैंसें एक पानी से भरे गड्ढे में बैठी हुई थीं। तभी उन पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे से किसान को लगभग 2 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है।

किसान ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में इस तरह की घटनाएं आम हैं। उन्होंने पीड़ित किसान को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Source link