6,6,6,6,6,6 रिंकू सिंह के बल्ले से निकल रही आग, खेली एक और धुंआधार पारी

6,6,6,6,6,6 रिंकू सिंह के बल्ले से निकल रही आग, खेली एक और धुंआधार पारी


Last Updated:

रिंकू सिंह ने मेरठ मावेरिक्स के लिए शानदार फॉर्म दिखाते हुए यूपी टी20 प्रीमियर लीग में 295 रन बनाए, एशिया कप 2025 में उनकी जगह को लेकर शिवम दुबे और जितेश शर्मा से टक्कर है.

6,6,6,6,6,6 रिंकू सिंह के बल्ले से निकल रही आग, खेली एक और धुंआधार पारीरिंकू सिंह ने यूपी प्रीमियर लीग में खेली एक और विस्फोटक पारी
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने एशिया कप से पहले टॉप फॉर्म हासिल कर ली है. उनको एशिया कप 2025 के लिए भारत की टीम में शामिल किए जाने पर जिन लोगों ने सवाल उठाया था उसको करारा जवाब मिला है. शनिवार (30 अगस्त) को उन्होंने मेरठ मावेरिक्स के लिए 48 गेंदों में नाबाद 78 रन की पारी खेल टीम को जीत दिलाई.

उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग के 27वें मैच में रिंकू ने काशी रुद्रास के खिलाफ मेरठ की टीम के लिए नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए छह चौके और इतने ही छक्के लगाए. महज 136 रन के आसान लक्ष्य का पीछा कर रही टीम को अपनी शानदार बल्लेबाजी ने 15.4 ओवर में 7 विकेट की बड़ी जीत दिलाई.

रिंकू ने उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 27 अगस्त को लखनऊ फाल्कन्स के खिलाफ 27 गेंदों में 57 रन बनाए थे और 21 अगस्त को काशी रुद्रास के खिलाफ 48 गेंदों में नाबाद 108 रन बनाए थे. अब तक इस सीजन में 9 मैच खेलने के बाद रिंकू सिंह ने 59 की औसत से 295 रन बनाए हैं जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल है. यूपी टी20 प्रीमियर लीग में इस बैटर ने कुल 19 छक्के और 20 चौके लगाए हैं.

एशिया कप 2025 में रिंकू को भारत की प्लेइंग इलेवन में नंबर 7 बल्लेबाज की भूमिका के लिए शिवम दुबे और जितेश शर्मा से कड़ी टक्कर मिल रही है. अगर टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन को बाहर रखने का फैसला करती है. शुभमन गिल को अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए भेजेगी तो प्लेइंग इलेवन में उनका जगह बनाना मुश्किल होगा. ऐसे में जितेश विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में निचले क्रम में खेलेंगे और रिंकू को मौका नहीं मिलेगा. इसके अलावा अगर टीम मैनेजमेंट एक्सट्रा सीम बॉलिंग ऑप्शन के रूप में दुबे को चुनता है, तो भी रिंकू के मौके कम हो जाएंगे.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

6,6,6,6,6,6 रिंकू सिंह के बल्ले से निकल रही आग, खेली एक और धुंआधार पारी



Source link