Ground Report: अब VIP मूवमेंट भी नहीं रोकेगा रास्ता! भोपाल के सबसे व्यस्त चौराहे पर अंडरपास की तैयारी

Ground Report: अब VIP मूवमेंट भी नहीं रोकेगा रास्ता! भोपाल के सबसे व्यस्त चौराहे पर अंडरपास की तैयारी


Last Updated:

Ground Report:भोपाल के सबसे वीआईपी और व्यस्ततम पॉलिटेक्निक चौराहे पर अब ट्रैफिक जाम से राहत मिलने जा रही है. हाउसिंग बोर्ड यहां 80 मीटर लंबा चार लेन अंडरपास बनाने जा रहा है.

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का सबसे वीआईपी क्षेत्र कहे जाने वाले पॉलिटेक्निक चौराहे पर अब जल्द ही ट्रैफिक जाम और वीआईपी मूवमेंट से आजादी मिलने वाली है. दरअसल, यहां पर हाउसिंग बोर्ड अपने नए प्रोजेक्ट के तहत अंडर पास बनाने जा रहा है, जिसके चलते आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी. ऐसे में पॉलिटेक्निक चौराहे पर अब किसी भी वीआइपी मूवमेंट या बड़े आयोजन के कारण ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी.

ये अंडरपास कमला पार्क से रोशनपुरा, न्यू मार्केट की ओर आवाजाही करने वाले ट्रैफिक का नया व निर्वाध रास्ता होगा, जिसकी डिजाइन भी तैयार हो चुकी है. शासन की मुहर के बाद इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा. गौरतलब है कि ये शहर का सबसे व्यस्ततम चौराहा है, जो कि सीएम हाउस को राजभवन और स्मार्ट सिटी रोड को डिपो चौराहे से जोड़ता है. साथ ही यहां रविंद्र भवन और मानस भवन जैसे कई सांस्कृतिक केंद्र भी मौजूद है.

इसके अतिरिक्त आम दिनों की अपेक्षा छुट्टी वाले दिनों पर श्यामला हिल्स स्थित बोर्ड क्लब पर बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं. यहां वन विहार से लेकर मानव संग्रहालय तक घूमने की ढेर सारी जगह मौजूद है. साथ ही यहां आए दिन भारत भवन में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते रहते हैं, जिसके चलते यहां लोगों का आता का मन लगा रहता है. यही रास्ता वीआइपी रोड व आगे एयरपोर्ट की ओर ले जाता है.

जाने किस ओर से आता सबसे ज्यादा ट्रैफिक
पॉलिटेक्निक चौराहे पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक करीब 21% कमला पार्क से न्यू मार्केट की ओर जाता है. इसके अलावा न्यू मार्केट से कमला पार्क की ओर 19% ट्रैफिक निकलता है. वहीं डिपो चौराहे से कमला पार्क 11% कमला पार्क से राजभवन तक 11% और कमला पार्क से डिपो चौराहा 11% ट्रैफिक रोजाना गुजरता है. वहीं न्यू मार्केट से सीएम हाउस तक 4% और न्यू मार्केट से भी को चौराहा तक 3% ट्रैफिक रोजाना आना-जाना करता है.

अंडरपास से ऐसे निकलेंगे वाहन
नया अंडरपास बनने के बाद पॉलिटेक्निक चौराहे पर कमला पार्क से बाणगंगा, रोशनपुरा न्यू मार्केट की ओर वाले रास्ते को निर्बाध किया जाएगा. इसमें मौजूदा चौराहे के नीचे चार लेन का अंडरपास बनाया जाएगा, जो कि करीब 80 मीटर लंबा होगा. इस अंडरपास के बनने के बाद ट्रैफिक जाम से भी निजात मिलेगी. साथ ही आम जनता को भी वीआईपी मूवमेंट में फंसना नहीं पड़ेगा.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

Ground Report: भोपाल के सबसे व्यस्त चौराहे पर अंडरपास की तैयारी



Source link