Last Updated:
Duleep Trophy 2025 Quarterfinal Day 4 LIVE Score: दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल का आज आखिरी दिन है. सेंट्रल जोन और नॉर्थ जोन अगले दौर में जगह बनाने के करीब है.
दलीप ट्रॉफी में अंकित ने ठोका शानदार शतक डबल सेंचुरी से चूके अंकित
तीसरे दिन के खेल में 168 रन के स्कोर पर नाबाद लौटे अंकित कुमार मैच के आखिरी दिन महज 2 रन से डबल सेंचुरी बनाने से चूक गए. 321 बॉल खेलने के बाद 19 चौके और 1 छ्क्के की मदद से उन्होंने 198 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी ने टीम को ईस्ट जोन के खिलाफ 600 रन से ज्यादा की बढ़त दिलाई.
मैच के आखिरी दिन नॉर्थ जोन और सेंट्रल जोन की टीमें आज सीधे जीत हासिल करना चाहेंगी ताकि अगले हफ्ते होने वाले सेमीफाइनल मैचों से पहले आत्मविश्वास बढ़ सके. नॉर्थ जोन के लिए कप्तान अंकित कुमार और नंबर 3 बल्लेबाज यश ढुल ने शनिवार को शानदार सेंचुरी ठोकी जबकि सेंट्रल जोन के लिए नंबर 3 बल्लेबाज शुभम शर्मा ने 215 गेंदों में 122 रन बनाए. उन्होंने चौथे विकेट के लिए रजत पाटीदार (72 गेंदों में 66 रन) के साथ 122 रन और पांचवें विकेट के लिए यश राठौड़ (83 गेंदों में 78 रन) के साथ 121 रन जोड़े.