VIDEO: श्मशान घाट के लिए रास्ता तक नहीं, धान के खेतों से निकली शवयात्रा

VIDEO: श्मशान घाट के लिए रास्ता तक नहीं, धान के खेतों से निकली शवयात्रा


Last Updated:

Bhopal News: कीचड़ भरे खेतों से शवयात्रा निकलने का वायरल वीडियो राजधानी भोपाल के तेज तर्रार विधायक माने जाने वाले रामेश्वर शर्मा की हुजूर विधानसभा का है. वीडियो में एक ग्रामीण कहता सुना जा सकता है कि यह है रामे…और पढ़ें

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां श्मशान घाट जा रही अंतिम यात्रा सड़क न होने के कारण धान के खेतों से गुजर रही है. यह वीडियो भोपाल के नर्मदापुरम रोड के पास मिसरोद के पीछे बसे कोहड़ी गांव का है, जो नेशनल हाईवे से बामुश्किल पांच किलोमीटर दूर होगा. भोपाल के इस वायरल वीडियो में शवयात्रा में बड़ी संख्या में शामिल ग्रामीण खराब रास्ते से निकलते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, शव को कंधे पर लिए लोग पानी से भरे खेत के बीच से जाते दिख रहे हैं. जिसके बाद बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर जब प्रदेश की राजधानी में यह हालत हैं, तो सूबे के बाकी हिस्सों में सड़कों का क्या हाल होगा.

कीचड़ भरे खेतों से अंतिम यात्रा निकलने का वायरल वीडियो राजधानी भोपाल के तेज तर्रार विधायक माने जाने वाले रामेश्वर शर्मा की हुजूर विधानसभा का है. वीडियो में ग्रामीण कहता भी सुना जा सकता है कि यह है रामेश्वर शर्मा का क्षेत्र. इतना ही नहीं, वह यह भी कहता है कि रामेश्वर शर्मा जी देख लीजिए, रास्ता नहीं है.

Ground Report: अब VIP मूवमेंट भी नहीं रोकेगा रास्ता! भोपाल के सबसे व्यस्त चौराहे पर अंडरपास की तैयारी

दाह संस्कार में भी खूब जद्दोजहद
राजधानी भोपाल के नर्मदापुरम रोड के पास स्थित कोहड़ी गांव में शुक्रवार सुबह गांव से श्मशान के लिए मृतक कनिराम (65) की अंतिम यात्रा निकल रही थी. श्मशान जाने के लिए रास्ता नहीं था, तो ग्रामीण धान के पानी भरे खेतों से और पगडंडी से शव लेकर श्मशान घाट तक पहुंचे. इतना ही नहीं, ग्रामीणों की मानें तो श्मशान घाट का चबूतरा भी कच्चा ही था, जिसके कारण दाह संस्कार में भी खूब जद्दोजहद करनी पड़ी.

भोपाल में ही खुली विकास की पोल
भोपाल में अर्थी को धान के खेत से श्मशान ले जाने का वीडियो वायरल होने के साथ ही इसपर बड़ा सवाल खड़ा होता है कि आखिर जब राजधानी भोपाल में ही सड़कों का जाल बिछाने के दावों के बीच श्मशान तक जाने के लिए ही रास्ता नहीं है, तो फिर प्रदेश के अन्य जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की दशा क्या होगी.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

VIDEO: श्मशान घाट के लिए रास्ता तक नहीं, धान के खेतों से निकली शवयात्रा



Source link