इंग्लिश ऑलराउंडर ने टेस्ट क्रिकेट से लिया ब्रेक, ओवल टेस्ट में भारतीय बैटर्स ने की थी खूब पिटाई

इंग्लिश ऑलराउंडर ने टेस्ट क्रिकेट से लिया ब्रेक, ओवल टेस्ट में भारतीय बैटर्स ने की थी खूब पिटाई


Last Updated:

इंग्लैंड के ऑलराउंडर जैमी ओवर्टन ने रेड-बॉल क्रिकेट से ब्रेक लेने का ऐलान किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने दिल की बात लिखी है. जैमी हाल ही में भारत के खिलाफ ओवल टेस्ट में खेले थे.

इंग्लिश ऑलराउंडर ने टेस्ट मैच से लिया ब्रेक, भारतीय बैटर्स ने की थी खूब पिटाईजैमी ओवर्टन ने टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक लेने की घोषणा की है.
लंदन: इंग्लैंड के ऑलराउंडर जैमी ओवर्टन ने रेड-बॉल क्रिकेट से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक लेने की घोषणा की है. 31 वर्षीय ओवर्टन का कहना है कि उनके लिए सभी फॉर्मेट्स में पूरी मुस्तैदी से खेल संभव नहीं है. जैमी ओवर्टन ने सिर्फ दो टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट हाल ही में भारत के खिलाफ ओवल में खेला था. उन्होंने दो टेस्ट के अलावा छह वनडे और 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.

6 फुट 5 इंच लंबे जैमी ओवर्टन का करियर ज्यादा लंबा नहीं है. उन्होंने 2022 में इंग्लैंड के लिए पहला मैच खेला था. हालांकि, उन्होंने जल्दी ही इंग्लैंड की तीनों फॉर्मेट की टीम में जगह बना ली लेकिन वे फिटनेस से मात खा गए. उन्हें जल्दी ही टीम से बाहर भी होना पड़ा. उन्होंने हाल ही में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में वापसी की थी. वे इस मैच में सिर्फ 2 विकेट ले सके और 9 रन बना सके थे.

जैमी ओवर्टन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इनडेफिनिट ब्रेक लेने की बात कही है. उन्होंने लिखा, ‘मैंने काफी सोच-विचार के बाद रेड-बॉल क्रिकेट (टेस्ट और फर्स्ट क्लास) से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया है. करियर के इस पड़ाव पर 12 महीने लगातार खेलना होता है लेकिन मेरे लिए सभी फॉर्मेट्स में ऐसा कर पाना शारीरिक और मानसिक रूप से संभव नहीं है. इसलिए मैंने तय किया है कि भविष्य में मेरा ध्यान व्हाइट-बॉल क्रिकेट (वनडे और टी20) पर होगा. इन दोनों फॉर्मेट में मैं उच्चतम स्तर पर खेलने के लिए पूरी कोशिश करूंगा.’

जैमी ओवर्टन आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हैं. वे इंग्लैंड की लीग ‘द हंड्रेड’ में लंदन स्पिरिट के लिए खेलते हैं. माना जा रहा है कि ओवर्टन का रेड बॉल से ब्रेक का कारण टी20 लीग का कैलेंडर हो सकता है. संभव है कि ओवर्टन दुनिया की तमाम लीग में खेलने के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट से दूरी बना रहे हों.

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

इंग्लिश ऑलराउंडर ने टेस्ट मैच से लिया ब्रेक, भारतीय बैटर्स ने की थी खूब पिटाई



Source link