प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के विरोध में कटनी भाजपा ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
.
भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक से एक रैली निकाली। यह रैली मोहन टॉकीज रोड और सुभाष चौक से होते हुए अहिंसा तिराहे तक पहुंची। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘राहुल गांधी मुर्दाबाद’ और ‘तेजस्वी यादव मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन ने कहा कि उनकी पार्टी प्रधानमंत्री के अपमान को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। कटनी विधायक संदीप जायसवाल ने कांग्रेस पर भाषाई मर्यादा का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
महापौर प्रीति सूरी ने कांग्रेस पर स्तरहीन राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार की एक रैली में 140 करोड़ देशवासियों के प्रधानमंत्री और उनकी स्वर्गीय माता के लिए सार्वजनिक मंच से अपशब्द कहे गए, जो बेहद निंदनीय है।
इस विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, पीतांबर टोपनानी, शशांक श्रीवास्तव, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
