मामले में सोमवार को कई युवक-युवतियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
डिंडौरी में नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्रों में विशेष दस्ता भर्ती अभियान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोमवार को कई युवक-युवतियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
.
इन्होंने एएसआई ब्रजेश त्रिपाठी पर गोपालपुर चौकी क्षेत्र के कुछ अभ्यर्थियों की मार्कशीट में हेराफेरी कर अंक बढ़ाने का आरोप लगाया है।
सीमा, गायत्री और बसंत कुमार ने बताया कि पिछले साल जिन 75 आवेदकों के नाम लिस्ट में नहीं थे, इस बार उनके नाम सामने आ रहे हैं।
मार्कशीट में हेराफेरी की गई
करंजिया और गोपालपुर क्षेत्र में चौरा दादर, चकमी, ददरगांव और गोपालपुर स्कूलों से प्राप्त पांचवीं और आठवीं कक्षा की मार्कशीट में कथित तौर पर हेराफेरी की गई है। शिकायतकर्ताओं ने इस मामले की जांच की मांग की है।
आवेदकों ने एसपी कार्यालय में मामले की शिकायत की है।
वर्तमान में नक्सल प्रभावित थाना करंजिया, बजाग और समनापुर में 25 युवाओं की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। अभी आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।