एसडीएम ने अपने लिए नए एल्युमीनियम का कैबिन बनवाकर फीता काटा।
भोपाल के कोहेफिजा स्थित हुजूर एसडीएम ऑफिस में सोमवार को मंत्र गूंजे और फीता काटा गया। एसडीएम विनोद सोनकिया ने फीता काटकर बिल्डिंग में ही बने नए स्ट्रक्चर में बैठना शुरू किया। इस दौरान तहसीलदार अनुराग त्रिपाठी, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारी
.
20-21 अगस्त की रात में एसडीएस चेंबर में छत का प्लास्टर गिर गया था। यही पर एसडीएम सोनकिया बैठते थे। घटना रात में हुई थी, लेकिन यदि दिन में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद से एसडीएम सोनकिया कोर्ट में ही बैठ रहे थे।
हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया के चेंबर की छत का टूटा प्लास्टर।
कल से नए चेंबर में बैठकर निपटाएंगे काम एसडीएम सोनकिया ने बताया कि मंगलवार से वे नए चेंबर में बैठकर काम करेंगे। पुराने चेंबर की मरम्मत कराने को पीडब्ल्यूडी से कहा गया है। उसकी मरम्मत होने के बाद पुन: उसी में बैठना शुरू करेंगे। अभी स्वयं के खर्च पर नया चेंबर बनवाया है ताकि काम में दिक्कत न हो।
दीवार का प्लास्टर फॉल सीलिंग पर गिरा था एसडीएम ऑफिस की करीब 15 फीट ऊंची दीवार में आधे हिस्से में फॉल सीलिंग लगी थी। ऊपर से दीवार का बड़ा सा प्लास्टर गिरा। इस वजह से पूरी फॉल सीलिंग नीचे आ गई। जिससे रूम में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद एसडीएम के चेंबर को खाली कर दिया गया।

पुराना सचिवालय में लग रहा है हुजूर एसडीएम का ऑफिस।
कई दशक पुरानी है बिल्डिंग पुराना सचिवालय बिल्डिंग कई दशक पुरानी है। इसमें ही कमिश्नर, कलेक्टर, आईजी ग्रामीण समेत कई ऑफिस संचालित होते हैं। एसडीएम ऑफिस वाला हिस्सा काफी जर्जर हो गया है। जगह-जगह से पानी टपक रहा है तो सीढ़ियों पर फिसलन भी बनी रहती है।