बुरहानपुर में बारिश से केला-मक्का फसलें बुरी तरह प्रभावित: 36 किसानों को मिलेगा 40 लाख का मुआवजा – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में बारिश से केला-मक्का फसलें बुरी तरह प्रभावित:  36 किसानों को मिलेगा 40 लाख का मुआवजा – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर के सीवल क्षेत्र में गुरुवार रात हुई तेज बारिश और तूफानी हवाओं से केले और मक्के की फसलें प्रभावित हुई। राजस्व विभाग ने शुक्रवार से रविवार तक प्रभावित फसलों का सर्वे किया।

.

सर्वे में सामने आया कि 17 केला उत्पादक किसानों की 17 हेक्टेयर फसल को नुकसान हुआ है। केले की फसल के लिए 2 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से करीब 34 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

इसी तरह 19 किसानों की 19 हेक्टेयर मक्का की फसल भी प्रभावित हुई है। मक्का की फसल के लिए 32 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से लगभग 6 लाख रुपए का मुआवजा निर्धारित किया गया है।

नेपानगर एसडीएम भागीरथ वाखला के अनुसार, सर्वे पूरा होने के बाद अब मुआवजा प्रकरण तैयार किए जा रहे हैं। राजस्व विभाग के आरबीसी नियम 6-4 के तहत प्रकरण को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रभावित किसानों के खातों में मुआवजा राशि सीधे जमा कर दी जाएगी।



Source link