सीधी में 5 साल की बच्ची से रेप: मां की रिपोर्ट पर केस दर्ज, पुलिस ने 1 घंटे में आरोपी को पकड़ा – Sidhi News

सीधी में 5 साल की बच्ची से रेप:  मां की रिपोर्ट पर केस दर्ज, पुलिस ने 1 घंटे में आरोपी को पकड़ा – Sidhi News


सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में एक 5 वर्षीय बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना के एक घंटे के भीतर ही 30 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना रविवार शाम करीब 4 बजे की है।

.

बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसने रोते हुए अपनी मां को पूरी घटना बताई। मां ने तत्काल रामपुर नैकिन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। महिला एसआई आशा सिलावट के साथ में 6 पुलिसकर्मियों की एक टीम गठित की गई, जिसने आरोपी की तलाश की।

आरोपी भागने की फिराक में था

पुलिस ने महज एक घंटे के भीतर आरोपी को खेतों में घेराबंदी कर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात के बाद भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस के सक्रिय प्रयासों से वह अधिक देर तक भाग नहीं सका।

बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा

थाना प्रभारी के अनुसार, बच्ची और उसकी मां की रिपोर्ट पर संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बच्ची को इलाज और चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी का पीड़ित परिवार से कोई संबंध था या नहीं। स्थानीय लोग ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई और अपराधियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।



Source link