श्रेयस अय्यर के साथ चेले का भी पत्ता साफ, फिटनेस टेस्ट में हुआ फेल, ऑस्ट्रेलिया सीरीज में होगा नुकसान?

श्रेयस अय्यर के साथ चेले का भी पत्ता साफ, फिटनेस टेस्ट में हुआ फेल, ऑस्ट्रेलिया सीरीज में होगा नुकसान?


बेंगलुरू में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कई क्रिकेटर्स के फिटनेस टेस्ट चल रहे हैं. इस लिस्ट में रोहित शर्मा, शार्दुल ठाकुर जैसे कई बड़े नाम दर्ज रहे. श्रेयस अय्यर एशिया कप 2025 में ड्रॉप होने के चलते चर्चा में थे. अब उनके टीम मेट पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं. खबर है कि फिटनेस टेस्ट में उनकी टीम का साथी फेल हुआ है. आईपीएल में ये खिलाड़ी श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा रहा. अब यो-यो टेस्ट में ये खिलाड़ी पास नहीं हुआ है. 

कौन है ये खिलाड़ी?

हम बात कर रहे हैं विजय कुमार वैशाख की. चयन के लिए किसी भी प्लेयर के लिए यो-यो टेस्ट में पास होना अनिवार्य होता है. लेकिन रेवस्पोर्ट्ज की रिपोर्ट के मुताबिक वैशाख इस टेस्ट में फेल हो गए हैं. उन्हे यो-यो टेस्ट में पर्याप्त अंक नहीं मिले हैं. अब उन्हें इसका नुकसान उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज में झेलना पड़ सकता है. वैशाख को करियर के अहम मोड़ पर झटका लगा है. 

Add Zee News as a Preferred Source


डेब्यू की दहलीज पर थे वैशाख

वैशाख टीम इंडिया के डेब्यू की दहलीज पर थे. एक अच्छा प्रदर्शन उन्हें टीम में एक बार फिर मौका दे सकता था. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल पांच मैच की टी20 सीरीज के लिए उन्हें चुना गया था, लेकिन वह डेब्यू करने में कामयाब नहीं हुए थे. अब ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज में उन्हें बाहर किया जा सकता है. वह भारत ए की टीम का हिस्सा नहीं होंगे. 

ये भी पढे़ं.. अविश्वसनीय: 9 गेंद में 9 विकेट… क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा अजूबा, कभी नहीं टूटेगा ‘ट्रिपल हैट्रिक’ का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

2023 में किया था डेब्यू

साल 2023 में वैशाख ने अपना आईपीएल डेब्यू किया था. डेब्यू सीजन में उनके खाते 9 विकेट थे. लेकिन 2024 में उन्हें 4 मैच ही खेलने का मौका मिला और 4 विकेट अपने नाम किए. इस साल आईपीएल में 5 मैचों का हिस्सा रहे और 4 विकेट अपने नाम किए थे. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम को सीजन के फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. आरसीबी ने फाइनल में खिताबी जीत का सूखा खत्म किया. 



Source link