Last Updated:
Sanju Samson 30 Sixes in five Innings: एशिया कप से पहले संजू सैमसन का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. भारत का यह विकेटकीपर बल्लेबाज इस समय केरल प्रीमियर लीग में खेल रहा है. जहां दाएं हाथ के बल्लेबाज संजू का …और पढ़ें
संजू सैमसन केसीएसल में 30 छक्के जड़ चुके हैं. कोच्चि ब्लू टाइगर्स की ओर से खेल रहे संजू सैमसन (Sanju Samson) ने एलेप्पी रिपल्स के खिलाफ मैच में 41 गेंदों पर ताबड़तोड़ 83 रन की पारी खेली जिसमें 9 छक्के और 2 चौके शामिल थे.उन्होंने 202. 44 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. संजू ने इस दौरान 54 रन तो सिर्फ छक्कों से बनाए. इस दाएं हाथ के बल्लेबाज की ताबड़तोड़ पारी के बूते कोच्चि ब्लू टाइगर्स के लिए 177 रन का टारगेट आसान हो गया और उसने 10 गेंद बाकी रहते 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया.
संजू सैमसन ने केसीएल के इस सीजन में अभी तक 5 पारी खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 121 रन, 89 रन, 62 रन और 83 रन बनाए. संजू ने इन चार पारियों में 30 छक्के जड़ दिए हैं.एशिया कप के लिए संजू का सेलेक्शन टीम इंडिया में हुआ है. टीम में शामिल किए जाने के बाद उनकी जगह को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे थे कि उन्हें किस नंबर पर खिलाया जाएगा. लेकिन केसीएल में जिस तरह से संजू बैटिंग कर रहे हैं, उससे उन्होंने खुद बतौर ओपनर एशिया कप के लिए खुद की दावेदार पेश कर दी है.
5 पारियों में 368 रन बना चुके हैं संजू सैमसन
संजू सैमसन केसीएल के मौजूदा सीजन में 5 पारियों में 368 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं.वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. 8 मैचों से 12 अंक लेकर संजू की टीम कोच्चि ब्लू टाइगर्स अंक तालिका में पहले नंबर पर है.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें