Bhopal Weather: भोपाल-इंदौर समेत 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, उज्जैन के खाचरौद में खाई में गिरी कार!

Bhopal Weather: भोपाल-इंदौर समेत 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, उज्जैन के खाचरौद में खाई में गिरी कार!


भोपाल. मध्य प्रदेश में लो प्रेशर सिस्टम और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते तेज बारिश का दौर जारी है. रविवार को रतलाम, गुना और इंदौर सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई. रतलाम में कुछ देर की बारिश में ही 1 इंच से ज्यादा पानी बरस गया. वहीं गुना में पौने इंच बारिश हुई, तो नर्मदापुरम के पचमढ़ी में आधा इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई. इसके अतिरिक्त भोपाल, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, विदिशा, छतरपुर, दतिया, मुरैना, बैतूल, गुना, छिंदवाड़ा, सतना, सीधी में भी हल्की बारिश का दौर देखा गया.
वहीं उज्जैन के खाचरौद में एक कार खाई में गिर गई, जिसमें तीन युवक सवार थे. स्थानीय लोगों ने रस्सी के सहारे तीनों को बाहर निकाला. नर्मदापुरम में भी तेज बारिश के चलते होमगार्ड ऑफिस परिसर में पानी भर गया. तवा डैम के तीन गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है. शाजापुर जिले में तेज बारिश के चलते दिन में ही अंधेरा छा गया, जिसके कारण वाहन चालकों को अपनी हेडलाइट जलानी पड़ी.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान समय में मध्य प्रदेश के बीचो-बीच से एक मानसून ट्रफ गुजर रही है. साथ ही साइक्लोनिक सरकुलेशन सिस्टम की एक्टिविटी भी तेज है, जिसके चलते शनिवार को इंदौर सहित कई जिलों में तेज बारिश का दौर देखा गया. वहीं आने वाले 24 से 48 घंटे के दौरान प्रदेश के अन्य जिलों में भी नए सिस्टम का असर देखने को मिल सकता है.
पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश
देवास (खातेगांव) में 106 मिमी
रतलाम (जाओरा) में 105 मिमी
देवास (सतवास) में 101 मिमी
इंदौर (हातोड़) में 88 मिमी
इंदौर में 82.9 मिमी
सभी जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट
ऑरेंज अलर्ट (अति भारी बारिश और वज्रपात): मुरैना और श्योपुरकलां
येलो अलर्ट (गरज-चमक के साथ भारी बारिश): रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, देवास, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा
हल्की बारिश: भोपाल, विदिशा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, मंदसौर, नीमच, दतिया, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर
तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: खजुराहो (छतरपुर) (सबसे ज्यादा) – 35.2°C, सतना – 35°C, नौगांव (छतरपुर) – 34.8°C, मंडला – 34.6°C, रीवा – 33.6°C
न्यूनतम तापमान: खंडवा – 18°C (सबसे कम), पचमढ़ी (नर्मदापुरम) – 19.8°C, खरगोन – 21.2°C, अमरकंटक (अनूपपुर) – 21.4°C, बैतूल – 22°C
कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
जबलपुर – 33°C
ग्वालियर – 32.5°C
भोपाल – 31.9°C
उज्जैन – 28.7°C
इंदौर – 26.3°C



Source link