Last Updated:
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों में अधिकांश सीटों पर एडमिशन हो चुके हैं. रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए उच्च शिक्षा विभाग में विशेष चरण के तरह प्रवेश प्रकिया प्रारम्भ की है. जिसमें पहले आओ …और पढ़ें
खरगोन जिले के प्रतिष्ठित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस) सही अन्य सरकारी कॉलेजों में विशेष चरण के तहत फिर एक बार प्रवेश का अवसर दिया है. 1 सितंबर से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर छूटे हुए विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है. आइए जानते है प्रवेश से जुड़ी पूरी जानकारी.
खरगोन के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीएस चौहान ने बताया कि महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों में अधिकांश सीटों पर एडमिशन हो चुके हैं. रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए उच्च शिक्षा विभाग में विशेष चरण के तरह प्रवेश प्रकिया प्रारम्भ की है. जिसमें पहले आओ पहले पाओ के आधार एडमिशन दिया जाएगा. 6 सितंबर शाम 5 बजे तक प्रवेश शुल्क जमा कर प्रवेश प्राप्त किया जा सकेगा. इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश मान्य नहीं होगा.
रिक्त सीटों की जानकारी विद्यार्थी कॉलेजों की लॉगिन या महाविद्यालय से प्राप्त कर सकते है. नए पंजीकृत विद्यार्थी केवल एक ही कॉलेज में पंजीयन कर सकेंगे. यदि कोई विद्यार्थी अपने मन पसंद कोर्स में प्रवेश लेना चाहते है तो उन्हें रिक्त सीट होने पर ही प्रवेश मिलेगा.विद्यार्थियों को मेजर या माइनर के अतिरिक्त अन्य विषय में स्नातकोत्तर में प्रवेश लेना है, उनकी पात्रता विश्वविद्यालय अपने स्तर पर निर्धारित करेगा.
वहीं, शासकीय विधि महाविद्यालय में एलएलएम और एलएलबी पाठ्यक्रम में जो भी विद्यार्थी प्रवेश लेना चाहते है वे उच्च शिक्षा विभाग की प्रवेश प्रक्रिया के विशेष अतिरिक्त अंतिम चरण में प्रवेश ले सकते है. यह प्रक्रिया 6 सितंबर तक चलेगी. विधि कॉलेज में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त सीएलसी राउंड दिया गया है. इस अतिरिक्त चरण के माध्यम विद्यार्थी सीधे महाविद्यालय आकर मेरिट के आधार पर प्रवेश कर सकते है.