आयकर विभाग ने साइंस हाउस पर की छापेमारी: भोपाल, इंदौर, मुंबई समेत कई शहरों में चल रही कार्रवाई, करोड़ों की टैक्स चोरी की आशंका – Bhopal News

आयकर विभाग ने साइंस हाउस पर की छापेमारी:  भोपाल, इंदौर, मुंबई समेत कई शहरों में चल रही कार्रवाई, करोड़ों की टैक्स चोरी की आशंका – Bhopal News


आयकर विभाग ने मंगलवार को भोपाल, इंदौर, मुंबई समेत अन्य शहरों में तीस से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापा साइंस हाउस और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर पड़ा है। छापे के दौरान भारी मात्रा में टैक्स चोरी के दस्तावेज जब्त किए गए हैं और उनकी जांच की जा

.

आयकर अफसरों की टीम ने भोपाल के एमपी नगर स्थित साइंस हाउस के साथ जिन अन्य ठिकानों पर छापा मारा है वहां से कैश और ज्वैलरी भी मिलने की संभावना है। लंबे समय पर की गई इस कार्रवाई में करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी सामने आना तय माना जा रहा है।

भोपाल स्थित साइंस हाउस में छापेमार कार्रवाई करने पहुंचे टीम।

तीस से अधिक ठिकानों पर की जा रही इस कार्रवाई में साइंस हाउस ही प्रमुख केंद्र है जिसके ठिकाने भोपाल के एमपीनगर समेत अन्य स्थानों पर हैं। इसके साथ ही इंदौर में भी इसके सहयोगियों के यहां छापेमारी की जा रही है जिसमें टैक्स चोरी के बारे में शाम तक विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

मेडिकल इक्विपमेंट्स और अस्पताल सर्विस देता है साइंस हाउस

साइंस हाउस के संचालक जितेंद्र तिवारी और उनके सहयोगियों के रूप में साफ्टवेयर इंजीनियर रोहित गुप्ता, कंसल्टेंट दिनेश बारोलिया, शिखा राजोरिया के नाम शामिल हैं। ये सब भी छापेमारी की जद में शामिल बताए जा रहे हैं। साइंस हाउस गौतम नगर में सी-25 में 1994 से संचालित है।

इस कम्पनी द्वारा देश भर में मेडिकल इक्विपमेंट्स की सप्लाई की जाती है। साथ ही डायग्नोस्टिक सर्विस भी दी जाती है। यहां पैथालॉजी लैब और निजी अस्पताल की भी सेवा मिलती है। यह कम्पनी साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड (एसएचएमपीएल) के नाम पर संचालित है।



Source link