आरक्षक पर युवक को जलाने का आरोप: पैसों के लेनदेन का है मामला; युवक बोला- पैसे वापस मांगे तो पेट्रोल डालकर जला दिया – Guna News

आरक्षक पर युवक को जलाने का आरोप:  पैसों के लेनदेन का है मामला; युवक बोला- पैसे वापस मांगे तो पेट्रोल डालकर जला दिया – Guna News


गुना के चांचौड़ा थाना क्षेत्र में बड़ा मामला सामने आया है। थाना परिसर के पीछे बने क्वार्टर में रहने वाले चालक आरक्षक सुरेंद्र भील पर एक युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। युवक चंदन गुज्जर गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे चांचौड़ा से गुना औ

.

पीड़ित चंदन गुज्जर निवासी ग्राम कुलंबेह ने बताया कि करीब पांच माह पहले उसके मित्र मांगीलाल गुर्जर ने फतेहगढ़ के एक व्यक्ति से 200 ग्राम सोना 4 लाख 70 हजार रुपए में खरीदा था। बाद में सोना नकली निकला। इस पर चंदन ने अपने परिचित पुलिस आरक्षक सुरेंद्र भील से रुपये वापस दिलाने की मदद मांगी।

आरक्षक ने मांगी एक लाख की रकम

चंदन का आरोप है कि सुरेंद्र ने मदद के बदले 1 लाख रुपए की मांग की। उसने 40 क्विंटल गेहूं बेचकर यह रकम सुरेंद्र को दे दी। इसके बावजूद न तो 4.70 लाख रुपए वापस मिले और न ही कोई कार्रवाई हुई। जब उसने दिए गए 1 लाख रुपए लौटाने को कहा तो सुरेंद्र टालमटोल करने लगा।

पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप

शुक्रवार को विवाद बढ़ा तो चंदन सुरेंद्र के क्वार्टर पहुंचा। उसका आरोप है कि वहां सुरेंद्र ने पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा दी। इस दौरान सुरेंद्र का बेटा उसे पकड़कर खड़ा रहा। आग लगने से युवक गले से लेकर कमर तक गंभीर रूप से झुलस गया।

भोपाल में इलाज जारी

पहले चंदन को चांचौड़ा अस्पताल ले जाया गया, फिर गुना जिला अस्पताल और बाद में भोपाल रेफर कर दिया गया। घटना शुक्रवार की है, लेकिन युवक का बयान और वीडियो अब सामने आए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घायल को भोपाल रेफर कर दिया गया है।

आरोपों की जांच करा रहे-TI चंदन के आरोप पर चांचौड़ा थाना प्रभारी TI प्रमोद कुमार साहू का कहना है कि पीड़ित युवक के आरक्षक पर आग लगाने के आरोपों की जांच करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चंदन की चालक आरक्षक सुरेंद्र द्वारा रुपए लेने की शिकायत पर भी जांच करा रहे थे, लेकिन आज तक ऐसा कोई साक्ष्य साबित नहीं हो सका, जिसमें सुरेंद्र ने रुपए लिए हों। रविवार दोपहर को मागरोन के सरपंच भगवान सिंह गुर्जर के समक्ष भी दोनों का आमना-सामना कराया, लेकिन भगवान सिंह ने भी कि उनके सामने सुरेन्द्र ने रुपए नहीं लिए।



Source link