उज्जैन के 1000 से ज्यादा शिक्षक होंगे सम्मानित: अपनी स्कूलों में दिया 100% परीक्षा परिणाम; शिक्षक दिवस पर होगा कार्यक्रम – Ujjain News

उज्जैन के 1000 से ज्यादा शिक्षक होंगे सम्मानित:  अपनी स्कूलों में दिया 100% परीक्षा परिणाम; शिक्षक दिवस पर होगा कार्यक्रम – Ujjain News



आयोजन के संबंध में सोमवार को बैठक हुई।

उज्जैन में इस बार शिक्षक दिवस (5 सितम्बर) पर जिले के हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के 1114 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इन शिक्षकों ने अपने स्कूलों में 100% परीक्षा परिणाम दिलाया है। यह कार्यक्रम कालिदास अकादमी, विशाला के मुक्ताकाशी मंच पर ह

.

जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा ने बताया कि सम्मान समारोह के साथ ही मध्य प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, भोपाल की ओर से बाल अधिकार और पॉक्सो एक्ट पर कार्यशाला भी आयोजित होगी।

एडीपीसी गिरीश तिवारी ने जानकारी दी कि इस साल हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के कुल 1850 शिक्षकों में से 1114 शिक्षकों ने 100% रिजल्ट दिया है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

तीसरी बार हो रहा यह आयोजन

ऐसा सम्मान समारोह उज्जैन में लगातार तीसरी बार हो रहा है।

  • साल 2023 में 577 शिक्षक सम्मानित हुए थे।
  • साल 2024 में 604 शिक्षक सम्मानित हुए।
  • और अब 2025 में रिकॉर्ड 1114 शिक्षक सम्मान पाएंगे।



Source link