कटनी के अमाड़ी में रास्ता बंद करने का विरोध: ग्रामीण बोले-जननी एक्सप्रेस जैसी इमरजेंसी सेवाएं गांव तक नहीं पहुंच रही; चक्काजाम दी चेतावनी – Katni News

कटनी के अमाड़ी में रास्ता बंद करने का विरोध:  ग्रामीण बोले-जननी एक्सप्रेस जैसी इमरजेंसी सेवाएं गांव तक नहीं पहुंच रही; चक्काजाम दी चेतावनी – Katni News



गर्ग चौराहे से सुभाष चौक होते हुए एसडीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला गया।

कटनी के अमाड़ी गांव में ग्रामीणों ने लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। उन्होंने गर्ग चौराहे से सुभाष चौक होते हुए एसडीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला।

.

लोहे का गेट लगाकर उसे बंद करने का आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि मनु नारला और रमा नारला ने आम रास्ते पर लोहे का गेट लगाकर उसे बंद कर दिया है। इससे ग्रामीणों और उनके पालतू जानवरों की आवाजाही प्रभावित हुई है। सहकारी समिति, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आंगनवाड़ी केंद्र का रास्ता भी बाधित हुआ है।

जननी एक्सप्रेस जैसी इमरजेंसी सेवाएं गांव तक नहीं पहुंच रही

रास्ता बंद होने से जननी एक्सप्रेस जैसी आपातकालीन सेवाएं गांव तक नहीं पहुंच पा रही हैं। इससे बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को खतरा उत्पन्न हो गया है।

मांगे पूरी न होने पर चक्काजाम की चेतावनी

ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर तीन मांगें रखी हैं। पहली, मनु नारला और रमा नारला पर रास्ता रोकने का मुकदमा दर्ज किया जाए। दूसरी, बंद किए गए आम रास्ते को तुरंत खोला जाए। तीसरी, मनु नारला द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया जाए। प्रशासन ने एक सप्ताह में मांगें न मानने पर 8 सितंबर को चक्काजाम की चेतावनी दी है।



Source link