खरगोन पुलिस ने मंगलवार को राजस्थान से आए दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। बिस्टान तहसील टप्पा ऑफिस के पास से पकड़े गए आरोपियों से 2 देशी पिस्टल और 4 देशी कट्टे बरामद किए गए हैं। जब्त हथियारों की कीमत 1 लाख 60 हजार रुपए आंकी गई है।
.
थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह बघेल के अनुसार, एक बिचौलिया दोनों आरोपियों को पलसर बाइक से लेकर आया था। पुलिस को सूचना मिलने पर घट्टी गांव के पास थैली लिए खड़े दो संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पकड़े गए आरोपियों में उदयपुर के माडवा थाना क्षेत्र का 24 वर्षीय जालमचंद उर्फ झाला और जोधपुर के भोपागढ़ थाना क्षेत्र के अडरीयाखुर्द का 26 वर्षीय रामसिंह शामिल हैं। बाइक नंबर MP10ZJ0893 के मालिक रमेश की तलाश जारी है, जो आरोपियों को छोड़ने आया था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया है। पुलिस हथियारों की खरीद-फरोख्त और बाइक मालिक के संबंध में पूछताछ कर रही है।