तेजा दशमी पर शाजापुर में निकली भव्य शोभायात्रा: श्रद्धालुओं ने निशान-ध्वज के साथ किया नाग देवता का अभिवादन, मंदिर में की पूजा-अर्चना – shajapur (MP) News

तेजा दशमी पर शाजापुर में निकली भव्य शोभायात्रा:  श्रद्धालुओं ने निशान-ध्वज के साथ किया नाग देवता का अभिवादन, मंदिर में की पूजा-अर्चना – shajapur (MP) News


शाजापुर में तेजा दशमी के अवसर पर मंगलवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ डांसीपुरा और बादशाही पुल स्थित तेजाजी मंदिर से हुआ। श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में निशान ध्वज लेकर शामिल हुए।

.

शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शोभायात्रा नागनागिनी रोड स्थित नाग देवता मंदिर पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं का स्वागत फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा से किया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

नाग देवता मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने निशान ध्वज अर्पित किए। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने गुलाल और रंगों की बौछार की।

आयोजन के दौरान नगर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई। पुलिस बल तैनात कर मार्ग को सुचारू रखा गया। मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों ने नाग देवता को निशान और छतरी अर्पित कर परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।



Source link