ग्वालियर में दो ठगों ने सरकारी दुकान और फ्लैट आवंटन के नाम पर 66 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। पीड़ितों ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय की जनसुनवाई में पहुंचकर शिकायती आवेदन देखकर न्याय की गुहार पुलिस अधिकारियों से लगाई है।
.
पुलिस अधिकारियों को किराना संचालक दशरथत सिंह राजपूत पुत्र लाल सिंह राजपूत निवासी तिकोनिया टांगा ने बताया कि बर्ष 2021 में जगत नारायण उर्फ बल्लू पाठक से उसकी मुलाकात हुई थी। उसने बताया था कि उसका एक दोस्त संतोष बाथम है मैं और उसके नगर निगम के अधिकारियों से बहुत अच्छी जान पहचान है,उसने बताया कि प्रधानमंत्री आवास एवं शासकीय प्लॉट व हजीरा मल्लगढा पर बने आईएसबीटी अंतराष्ट्रीय बस अडडा में दुकानें आवंटन करवा देगा, उसे दौरान उसने एक फर्जी नक्शा भी दिखाया था।
क्योंकि इससे पहले दशरथ सिंह को बल्लू पाठक एक सरकारी फ्लैट दिलवा चुका था। इसलिए वह उसपर विश्वास करके उसके झूठे जाल में फंस गया और दुकानें-फ्लैट के लिए बल्लू और संतोष को करीब 48 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन व नगदी के रूप में दे दिए थे, जिसके बदले बल्लू ने उसे कुछ नगर निगम की फर्जी रसीदे थमा थी। दशरथ 8 महीने पहले अपनी आवंटित कराई गई दुकान और फ्लैट पर कब्जा लेने पहुंचा तो वह मौजूद अधिकारी ने बताया कि उसके नाम से यहां पर कोई भी दुकान या फ्लैट आवंटित नहीं कराए गए है और जो रसीदें उसके पास हैँ वह फर्जी हैँ।
इतना ही नहीं दोनों आरोपियों ने दो अन्य लोगों से भी धोखाधड़ी की है।जिसमें जगदीश सिंह और एक अन्य व्यक्ति से 10-10 लाख रुपए भी ठगे हैं। पीड़ित पिछले 8 महीने से पुलिस थाने के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। साथ ही दोनों आरोपी अपने घर से फरार हो गए हैं।