बैतूल में कैट सम्मेलन, मनोज भार्गव बने जिला अध्यक्ष: संभाग की कमान मंजीत सिंह को; व्यापारिक चुनौतियों पर मंथन, बनाई कार्ययोजना – Betul News

बैतूल में कैट सम्मेलन, मनोज भार्गव बने जिला अध्यक्ष:  संभाग की कमान मंजीत सिंह को; व्यापारिक चुनौतियों पर मंथन, बनाई कार्ययोजना – Betul News


बैतूल में मंगलवार को कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में मनोज भार्गव को पुनः बैतूल जिला अध्यक्ष और मंजीत सिंह साहनी को संभाग अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

.

सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया, प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता और प्रदेश महामंत्री राजीव खंडेलवाल भी मौजूद थे।

हेमंत खंडेलवाल ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वे हर समस्या में उनके साथ खड़े रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया ने मनोज भार्गव की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि वे कैट के सबसे वरिष्ठ जिलाध्यक्षों में से एक हैं।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य व्यापार जगत की चुनौतियों पर विचार-विमर्श और भविष्य की कार्ययोजना तैयार करना था। प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारियों ने व्यापारिक समस्याओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा। यह निर्णय लिया गया कि सभी पदाधिकारी अपने संभागों में जिला स्तर की बैठकें आयोजित करेंगे।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता जताई। सम्मेलन में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, व्यापारी और उद्योगपति शामिल हुए।



Source link