विदिशा में बाइक सवार महिला से चेन स्नैचिंग: पति-पत्नी हरिपुरा से लौट रहे थे, दो बदमाशों ने ओवरब्रिज पर मारा झपट्टा – Vidisha News

विदिशा में बाइक सवार महिला से चेन स्नैचिंग:  पति-पत्नी हरिपुरा से लौट रहे थे, दो बदमाशों ने ओवरब्रिज पर मारा झपट्टा – Vidisha News


विदिशा में सोमवार की रात एक महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज पर यह घटना हुई।

.

स्वर्णकार कॉलोनी निवासी जलज अरोड़ा अपनी पत्नी के साथ दोपहिया वाहन से हरिपुरा से लौट रहे थे। ओवरब्रिज के पास पीछे से तेज रफ्तार में आई एक मोटरसाइकिल पर दो लोग आए। पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना चेहरा ढक रखा था। उसने महिला के गले से सोने की चेन झपटी और फरार हो गया।

पीछा किया पर अंधेरे में गायब हो गए जलज ने बदमाशों का पीछा किया। लेकिन वे बस स्टैंड की तरफ भागकर अंधेरे में गायब हो गए। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी आर.के. मिश्र और कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

जलज ने बदमाशों का पीछा किया। लेकिन वे बस स्टैंड की तरफ भाग गए।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की। संदिग्ध रास्तों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज से आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

घटना के बाद पूरे शहर में पुलिस अलर्ट है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में चोरी और लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने रात के समय इस मार्ग पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।



Source link