Bappa Unique Pandal: 100-100 के नोट, 10-10 के सिक्के… और बन गया बप्पा का करोड़ों जैसा पांडाल!

Bappa Unique Pandal: 100-100 के नोट, 10-10 के सिक्के… और बन गया बप्पा का करोड़ों जैसा पांडाल!


Last Updated:

कहते हैं हुनर और जुनून हो तो बड़ी डिग्रियों की जरूरत नहीं होती. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक 8वीं पास युवक और उसके दोस्तों ने ₹100 के नोट और ₹10 के सिक्कों से ऐसा गणेश पंडाल बनाया है, जो पूरे शहर में आक…और पढ़ें

मोहन ढाकले/बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के रास्तीपुरा क्षेत्र में रहने वाले सतीश महाजन और उनके तीन दोस्तों ने मिलकर नवाचार की अद्भुत मिसाल पेश की है. उन्होंने भगवान श्री गणेश की स्थापना के लिए ऐसा पंडाल तैयार किया, जिसमें ₹100 के नोट और ₹10 के सिक्कों का इस्तेमाल किया गया.

सतीश महाजन ने बताया कि सोशल मीडिया और यूट्यूब से आइडिया लेकर उन्होंने यह पंडाल बनाने की ठानी. रोजाना करीब 2 घंटे मेहनत कर चार युवकों ने 6 दिन में इसे तैयार कर दिया. इस पंडाल को बनाने में ₹1 लाख 11,111 रुपये का खर्च आया है.

आकर्षण का केंद्र
पंडाल में भगवान श्री गणेश की चांदी की प्रतिमा स्थापित की गई है. नोटों और सिक्कों से बना यह पंडाल लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बन चुका है. बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं और युवकों की कला की सराहना कर रहे हैं.

युवाओं की कलाकारी
लोकल 18 से बातचीत में सतीश महाजन ने बताया कि युवाओं में कला और हुनर की कमी नहीं है. बस जरूरत है सही दिशा और प्लेटफॉर्म की. उनका मानना है कि इस तरह के नवाचार से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

100-100 के नोट, 10-10 के सिक्के… और बन गया बप्पा का करोड़ों जैसा पांडाल!



Source link