MP Monsoon LIVE: भोपाल में तेज बारिश से कई जगह जलभराव, दमोह में 2.5 इंच से ज्यादा बारिश,आज भी 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट!

MP Monsoon LIVE: भोपाल में तेज बारिश से कई जगह जलभराव, दमोह में 2.5 इंच से ज्यादा बारिश,आज भी 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट!


भोपाल. मध्य प्रदेश में मानसूनी ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते तेज बारिश का दौर सोमवार को भी जारी रहा. इस दौरान मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में तेज बारिश का दौर देखा गया. दमोह में सबसे ज्यादा 2.5 इंच बारिश रिकार्ड की गई. वहीं रतलाम और दतिया में 1.5 इंच तो भोपाल में 1 इंच और ग्वालियर में 0.75 इंच बारिश दर्ज हुई. इसके अतिरिक्त अन्य जिलों में भी मध्यम से तेज बारिश हुई.

इंदौर, नर्मदापुरम, सागर और जबलपुर जैसे बड़े जिलों के अलावा बैतूल, हरदा, मंदसौर, शाजापुर, गुना, शिवपुरी, भिंड, निवाड़ी, छतरपुर, सिवनी, सीधी, टीकमगढ़, उमरिया और बालाघाट जैसे जिले शामिल रहे. इस दौरान राजधानी भोपाल में सुबह से बारिश का दौरा शुरू हुआ, जो कि रुक-रुक कर देर रात तक जारी रहा. इस दौरान यहां पुराने भोपाल कई इलाकों में जल भराव की स्थिति देखी गई. वहीं दमोह में तेज बारिश के चलते मकान गिरने से मालवे में व्यक्ति दब गया.

घायल व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है. रतलाम में तेज बारिश के चलते धोलावाड़ दम के तीन गेट खोले गए. इस दौरान पलसोड़ा गांव पूरी तरह डूब गया लोगों को छत पर चढ़कर अपनी जान बचाने पड़ी. वहीं उपलई गांव में कार पलट गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने कार सवाल लोगों को बाहर निकाला. बालाघाट में बिजली गिरने से तीन कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए महाराष्ट्र के गोंदिया भेजा गया.

पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश
नीमच में 115 मिमी
नरसिंहपुर में 104 मिमी
सतना में 98.6 मिमी
सिवनी (बरघाट) में 94.2 मिमी
सिवनी (घनसोरे) में 94 मिमी
सभी जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट
येलो अलर्ट (गरज-चमक के साथ भारी बारिश): अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, श्योपुरकलां, सीधी, रीवा, मऊगंज, डिंडोरी, सिवनी, मंडला और बालाघाट
हल्की बारिश: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा

तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: खजुराहो (छतरपुर) (सबसे ज्यादा) – 32.8°C, ग्वालियर/मंडला/उमरिया – 31.4°C, नौगांव (छतरपुर) दतिया/मलाजखंड (बालाघाट) – 31°C, सतना – 30.8°C, जबलपुर – 30.5°C
न्यूनतम तापमान: खंडवा – 19°C (सबसे कम), अमरकंटक (अनूपपुर) – 19.8°C, पचमढ़ी (नर्मदापुरम) – 20°C, राजगढ़ – 20.4°C, नरसिंहपुर – 21°C
कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
ग्वालियर – 31.4°C
जबलपुर – 30.5°C
भोपाल – 30.4°C
उज्जैन – 28.4°C
इंदौर – 25.8°C

September 2, 2025 07:36 IST

MP Weather: एमपी में आज भी बारिश से 14 जिलों में अलर्ट

मध्यप्रदेश में आज भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. 14 जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. अगले 24 घंटे में उज्जैन, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, धार, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में ढाई से साढ़े 4 इंच तक बारिश हो सकती है. वहीं, भोपाल, विदिशा, रायसेन और सिहोर में हल्की बारिश का अनुमान है. प्रदेश में आज से एक नया मौसम सिस्टम एक्टिव हो रहा है. मौसम केंद्र ने अगले दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.



Source link