US OPEN: किसी भी खेल में भरी सिक्योरिटी के बीच कई बार खिलाड़ियों के साथ फैंस अजीबोगरीब हरकत कर देते हैं. अक्सर हम सभी ने फैंस को प्लेयर्स के पास सिक्योरिटी तोड़ते हुए पहुंचते देखा है. लेकिन यूएस ओपन में यानिक सिनर के साथ एक फैन ने गजब कांड कर दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस फैन ने न तो प्लेयर से ऑटोग्राफ मांगा और न ही सेल्फी की कोशिश की बल्कि एक ऐसा कांड कर दिया कि यानिक सिनर का भी माथा ठनक गया.
मैच के बाद हुई घटना
इतालवी खिलाड़ी यानिक सिनर ने अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराकर यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस गर्मी की शुरुआत में विंबलडन में जीत के बाद सिनर जबरदस्त फॉर्म में नजर आए हैं. उन्होंने राउंड ऑफ 16 के मुक़ाबले में बुब्लिक को 6-1, 6-1, 6-1 से हराया. लेकिन उनकी जीत से ज्यादा इस फैन के चर्चे हो गए हैं जिसने जीत के बाद सिनर का मूड खराब कर दिया.
फैन ने किया ये कांड
अक्सर फैंस प्लेयर्स से सेल्फी या ऑटोग्राफ की गुजारिश करते हैं. लेकिन इस फैन ने सिनर के बैग की चैन ही खोल दी. जिसके बाद सिनर काफी नाराज नजर आए. हालांकि सिक्योरिटी ने बैग से कुछ निकालने से पहले ही फैन को दबोच लिया. यह तब हुआ जब सिनर दूसरे प्रशंसकों से बात कर रहे थे. सिनर गुस्से से इस घटना के बाद वहां से दूर हट गए.
(@alexiuss11) September 2, 2025
ये भी पढे़ं.. ‘हनुमान भक्त’ की चरखी पर नाचे बल्लेबाज, 2.5 घंटे में पूरी टीम पर गिरी गाज, बनाया गजब रिकॉर्ड
1 घंटा 21 मिनट में जीता मुकाबला
बुब्लिक पर सिनर ने आसान जीत दर्ज की. उन्होंने कजाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज करने के लिए 1 घंटा और 21 मिनट लगे. जीत के बाद सिनर ने कहा, ‘उसने उतनी अच्छी सर्विस नहीं की जितनी वह आमतौर पर करता है. मैं बहुत खुश हूं. इस साल पहली बार मैं यहां रात का मैच खेल पा रहा हूं और इससे बहुत बड़ा फर्क पड़ता है.’