अफगानिस्तान के ‘अटलजी’, जिन्होंने पाकिस्तान के बॉलरों की उड़ा दीं धज्जियां, 4 दिन में हिसाब बराबर

अफगानिस्तान के ‘अटलजी’, जिन्होंने पाकिस्तान के बॉलरों की उड़ा दीं धज्जियां, 4 दिन में हिसाब बराबर


Last Updated:

Sediqullah Atal: सेदिकुल्लाह अटल ने टी20 ट्राई सीरीज के मुकाबले में पाकिस्तानी गेंदबाजों के धागे खोल दिए. 24 साल के इस लेफ्ट हैंड ओपनर ने अफगानिस्तान की जीत की नींख रखी. अटल ने 45 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली ज…और पढ़ें

अफगानिस्तान के 'अटलजी', जिन्होंने पाकिस्तान के बॉलरों की उड़ा दीं धज्जियांसेदिकुल्लाह अटल ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर रख दी.
नई दिल्ली. सेदिकुल्लाह अटल अफगानिस्तान के उभरते हुए ओपनर हैं. इस युवा ओपनर ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. यूएई में खेली जा रही टी20 ट्राई सीरीज में 24 साल के सेदिकुल्लाह ने पाकिस्तान के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली. पाकिस्तानी गेंदबाज अटल के सामने बेबस नजर आए. उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए और अपना अर्धशतक पूरा किया. अटल की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया, और फिर इसका बखूबी बचाव किया. अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 18 रन से हराकर चार दिन के भीतर हिसाब चुकता कर लिया. पाकिस्तान ने 4 दिन पहले अफगानिस्तान को 39 रन से हराया था.

सेदिकुल्लाह अटल (Sediqullah Atal) ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इब्राहिम जादरान के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों पर 113 रनों की साझेदारी की.सेदिकुल्लाह और जादरान दोनों ने अर्धशतक जड़े. दोनों अफगान बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ कर रख दी. दोनों ने ग्राउंड के चारों पर मनचाहे शॉट लगाए. जादरान ने 45 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्का जड़े. अफगानिस्तान के 169 रन के जवाब में पाकिस्तान की टीम 151 रन पर ढेर हो गई.

कौन हैं सेदिकुल्लाह अटल
सेदिकुल्लाह अटल काबुल के दक्षिण में लोगार के रहने वाले हैं. बाएं हाथ के ओपनर सेदिकुल्लाह अटल ने 2023 और 2024 में अफगानिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया.उन्होंने सितंबर 2020 में 19 साल की उम्र में अपना पहला टी20 मैच शपागीजा प्रीमियर लीग में काबुल ईगल्स के लिए खेला था. इस लीग में उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और उन्हें अगले साल जुलाई में उन्हें अफगानिस्तान की वनडे टीम में शामिल कर लिया गया. अटल जब वनडे टीम के लिए चुने गए उससे पहले उनहोंने लिस्ट ए क्रिकेट का कोई मैच भी नहीं खेला था.

अटलर ने इमर्जिंग टी20 एशिया कप में लूटी थी महफिल
हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ वह सीरीज स्थगित कर दी गई. लेकिन दो साल बाद जब इसे टी20I सीरीज के रूप में पुनर्निर्धारित किया गया तो अटल को अफगानिस्तान के लिए डेब्यू का मौका मिला. हालांकि इस फॉर्मेट में उनकी शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही, लेकिन अक्टूबर 2024 में उन्होंने एसीसी इमर्जिंग टी20 एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया. जहां उन्होंने अफगानिस्तान ए के लिए 368 रन बनाए. उन्होंने इस दौरान 5 पारियां खेली और पांचों पारियों में अर्धशतक जड़े. टूर्नामेंट में रन बनाने वालों की लिस्ट में वह टॉप पर रहे थे.उन्होंने अपनी टीम को खिताब जीतने में मदद की थी. इसके कुछ समय बाद उन्होंने अपनी पहली विदेशी टी20 लीग, SA20 में खेला और उस सीज़न में एमआई केप टाउन के लिए अपने तीन मैचों में से एक में ओपनिंग करते हुए 74 रन बनाए.

सेदिकुल्लाह अटल का क्रिकेट करियर
इससे पहले सेदिकुल्लाह अटल ने वनडे में डेब्यू किया था. दिसंबर 2024 में अपनी चौथी पारी में अटल ने इस प्रारूप में अपना पहला शतक जड़ा था.उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 104 रन बनाए और अगले मैच में अर्धशतक भी लगाया. लाहौर में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में सेदिकुल्लाह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में 95 गेंदों में 85 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे थे. सेदिकुल्लाह अफगानिस्तान के लिए 12 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 237 रन बनाए हैं जिसमें दो हाफ सेंचुरी शामिल है. उनका बेस्ट स्कोर 64 रन रहा है. वह 9 वनडे में एक शतक और दो अर्धशतक की मदद से 335 रन बना चुके हैं जबकि एक टेस्ट में तीन रन उनके नाम दर्ज है.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

अफगानिस्तान के ‘अटलजी’, जिन्होंने पाकिस्तान के बॉलरों की उड़ा दीं धज्जियां



Source link