दो हैट्रिक लेने वाले लसिथ मलिंगा टी20 वर्ल्ड कप में उतर सकते हैं, बोर्ड ने शुरू की बातचीत

दो हैट्रिक लेने वाले लसिथ मलिंगा टी20 वर्ल्ड कप में उतर सकते हैं, बोर्ड ने शुरू की बातचीत


लसिथ मलिंगा ने टी20 इंटरनेशनल में 107 विकेट लिए हैं. (lasith malinga Instagram)

टी20 इंटरनेशनल में दाे हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज श्रीलंका के लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में उतर सकते हैं. टूर्नामेंट के मुकाबले इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में प्रस्तावित हैं.

नई दिल्ली. श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) ने एक साल से कोई मैच नहीं खेला है. इसके बाद भी वे टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में उतर सकते हैं. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उनके खेलने को लेकर उनसे बातचीत शुरू कर दी है. मलिंगा टेस्ट और वनडे इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जाना है. श्रीलंका की चयन समिति के अध्यक्ष प्रमोदया विक्रमसिंघे ने कहा कि लसिथ मलिंगा टी20 के अच्छे खिलाड़ी हैं. लेकिन उन्हें भी नई गाइडलाइन के अनुसार चलना होगा. बोर्ड की नई गाइडलाइन के अनुसार खिलाड़ियों को 2 किमी की रेस 8 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी है. विक्रमसिंघे ने कहा कि उन्होंने मलिंगा से बात की है और नई गाइडलाइन के बारे में उनको बता दिया गया है. लसिथ मलिंगा टी20 इंटरनेशनल में दो हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं. इसमें चार गेंद पर चार विकेट भी शामिल है. गाइडलाइन को लेकर नहीं मिलेगी छूट डेली न्यूज से बात करते हुए प्रमोदया विक्रमसिंघे हमें पता है कि वे टी20 के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक हैं. उनका खेलना हमारे लिए महत्वपूर्ण रहेगा. लेकिन सभी खिलाड़ी हमारे लिए बराबर हैं और हम चयन के लिए एक ही गाइडलाइन सब पर लागू करेंगे. उन्होंने कहा कि मैंने लसिथ मलिंगा से बात की और कहा कि उम्मीद है कि आप टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे. उन्होंने बताया कि वे लगभग डेढ़ साल से काेई प्रतिस्पर्धी मुकाबला नहीं खेले हैं.यह भी पढ़ें: World Test Championship: टिम साउदी ने कहा- कोहली का विकेट मिला तो अच्छा होगा, वीडियो वायरल घरेलू क्रिकेट खेलना होगा चयन के लिए खिलाड़ियाें को फिटनेस टेस्ट पास करने के अलावा घरेलू क्रिकेट भी खेलना होगा. प्रमोदया विक्रमसिंघे ने कहा कि आप चयन के लिए उपलब्ध होने के लिए घरेलू क्रिकेट खेल सकते हैं. अगर मलिंगा इस सभी नियमों को पूरा करते हैं तो वे चयन के लिए उपयुक्त माने जाएंगे. हालांकि उन्होंने मलिंगा ने टी20 खेलने को लेकर अब तक कोई सही जवाब नहीं दिया है. लसिथ मलिंगा ने टी20 इंटरनेशनल के 84 मैच में 107 विकेट लिए हैं. एक बार चार विकेट और दो बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है.







Source link