डोल ग्यारस पर उज्जैन समेत कई शहरों में डोल निकले। डोल के साथ में झांकियां भी शामिल । बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में शामिल हुए हैं।उज्जैन में डोल ग्यारस पर्व पर बुधवार को झांकियां और अखाड़े शाम से निकलना शुरू हुए। शाम 7:30 बजे से प्रारंभ हुए डोल देर र
.
इस वर्ष झांकियां अखाड़े और रास मंडल डोल के साथ तीन बत्ती चौराहा स्थित संत बालीनाथ जी की प्रतिमा पर एकत्रित होकर चल समारोह के रूप में प्रारंभ हुआ। झाकियों के साथ साथ करतब दिखाते हुए अखाड़े भी शामिल हुए। बड़ी संख्या में लोग इन झाकियों और अखाड़ों को देखने पहुंचे थे। टॉवर चौक पर भारी भीड़ दिखाई दी। उज्जैन में संचालित होने वाले कई अखाड़ों से आई युवतियों ने तलवार बाजी की तो वही कुछ बच्चे भी करतब दिखाते हुए चले।
यह रहेगा जुलूस का मार्ग
झांकियां के साथ बैरवा समाज जुलूस भी निकलेगा। जुलूस के लिए समाजजन किशनपुरा, देसाई नगर, अशोकनगर, प्रकाशनगर, विष्णुपुरा, बागपुरा, हाथीपुरा, नानाखेड़ा, हीरामिल की चाल, पंचमपुरा, नारायणपुरा, ग्राम पंवासा से लेकर लगभग 6 बजे तीनबत्ती चौराहा पर एकत्रित हुए।
लगभग 8 बजे झांकियां और अखाड़े चल समारोह के रूप में तीनबत्ती से टॉवर चौक, ग्रांड होटल, फीगंज ओवर ब्रिज, चामुंडा माता मंदिर चौराहा, देवासगेट चौराहा, मालीपुरा, दौलतगंज, फव्वारा चौक, नई सड़क, कंठाल चौराहा, सतीगेट, सराफा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, कमरी मार्ग, टंकी चौक से सब्जी मंडी, भार्गव तिराहा, खजूर वाली मस्जिद, अब्दालपुरा, जीवाजीगंज, लालबाई फूलबाई, अंकपात चौराहा होते हुए सोलह सागर पर 4 सितंबर को 4 बजे तक पहुंचेंगे।
शाम 5 बजे से ऐसी रही यातायात व्यवस्था
- जब जुलूस तीन बत्ती पर रहेगा तब दुर्गा प्लाजा, सिंधी काॅलोनी चौराहा, धन्नालाल की चाल से तीन बत्ती चौराहा की तरफ आम यातायात को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जैसे-जैसे जुलूस आगे बढ़ेगा उसी अनुसार यातायात का डायवर्शन किया जाएगा।
- जुलूस के देवासगेट से अंदर जाने तक तरण ताल से चामुंडा चौराहा जाने के लिए आफिसर मेस टर्निंग से जीरो पाइंट ब्रिज कोयला फाटक मार्ग का उपयोग करें।
- जब जुलूस चामुंडा चौराहा पर रहेगा तब हरिफाटक चौराहा इंदौर गेट से कोयला फाटक जाने के लिए शांति पैलेस, भरतपुरी, तरण-ताल चौराहा, आफिसर मेस टर्निंग, जीरो पाइंट ब्रिज एवं आउटर रिंग रोड पाइप फैक्ट्री पंडयाखेड़ी चौराहा वाले मार्ग का उपयोग करें।
- आगर एवं मक्सी जाने के लिए इंजीनियरिंग काॅलेज तिराहा से पाइप फैक्ट्री, पंड्याखेड़ी चौराहा, चिमनगंज मंडी चौराहा मार्ग का उपयोग करते हुए जाए।
- उन्हेल, बडनगर जाने के लिए सिंहस्थ बायपास का उपयोग करें।
- जुलूस समाप्ति तक हरिफाटक चौराहा एवं मंडी चौराहा से चामुंडा चौराहा की तरफ भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।