एशिया कप में गेमचेंजर बनेगा ये बॉलर, इस दिग्गज की भविष्यवाणी, श्रेयस अय्यर को नहीं चुने जाने पर उठाए सवाल

एशिया कप में गेमचेंजर बनेगा ये बॉलर, इस दिग्गज की भविष्यवाणी, श्रेयस अय्यर को नहीं चुने जाने पर उठाए सवाल


Indian Cricket Team: एशिया कप 2025 के आगाज में अब कुछ ही दिन बाकी है. 9 सितंबर को टूर्नामेंट की शुरुआत हो जाएगी और 10 तारीख को भारतीय क्रिकेट टीम अपना पहला मैच यूएई के खिलाफ खेलेगी. 14 सितंबर को पाकिस्तान से दूसरा मुकाबला होगा. उसके बाद ग्रुप राउंड में टीम की आखिरी भिड़ंत ओमान से होगी. भारत इस टूर्नामेंट बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरेगा. उसने 2023 में इस खिताब को अपने नाम किया था.

सेलेक्शन को लेकर माथापच्ची

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली 15 सदस्यीय टीम में एक से बढ़कर एक मैच विनर हैं. किसी खिलाड़ी को बाहर करना आसान नहीं होगा. यहां तक की टीम सेलेक्शन के दौरान ही चनयकर्ताओं को काफी ज्यादा माथापच्ची करनी पड़ी. अब प्लेइंग-11 को लेकर लोग अलग-अलग भविष्यवाणी कर रहे हैं. भारत के पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि स्पिनर कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में रखना चाहिए. वह मैच विजेता साबित हो सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


कुलदीप के पक्ष में मदन लाल

मदन लाल ने कुलदीप को लेकर कहा, ”कुलदीप यादव को उनकी अनूठी गेंदबाजी शैली के कारण टीम में शामिल किया जाना चाहिए. उनका टी20 क्रिकेट में मुकाबला करना मुश्किल है. हालांकि,अंतिम फैसला विकेट की स्थिति और टीम संयोजन पर निर्भर करता है.” कुलदीप को इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में बेंच पर ही बिठाए रखा गया था. उन्हें एक भी मैच में नहीं उतारा था. अब देखना है कि वह एशिया कप में खेल पाते हैं या नहीं.

ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी के 5 बड़े रिकॉर्ड जिसने पलट दी कहानी, आईसीसी टूर्नामेंट में बन जाते हैं खूंखार

टूर्नामेंट जीतने का दावेदार कौन?

मदन लाल ने भारतीय टीम को टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार बताया. उन्होंने कहा, ”भारत अपनी बेहतरीन टीम के कारण प्रबल दावेदार है. टी20 प्रारूप की अनिश्चितता और पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के प्रदर्शन को देखते हुए यह ध्यान रखना जरूरी है कि अफगानिस्तान वर्तमान में अच्छा खेल रहा है.” अफगानिस्तान और पाकिस्तान की टीमें यूएई के साथ ट्राई-सीरीज खेल रही है. इसमें अफगान टीम ने पाकिस्तान को एक मैच में हरा दिया.

ये भी पढ़ें: क्रिकेट इतिहास के ये 8 ‘अटूट’ रिकॉर्ड…इस बल्लेबाज ने अकेले ही रचा कीर्तिमान, सचिन से भी महान!

अय्यर के नहीं चुने जाने पर बयान

श्रेयस अय्यर के नहीं चुने जाने से मदन लाल नाराज आए. उनका मानना है कि अय्यर की जगह बननी चाहिए थी. उन्होंने कहा, ”टीम संयोजन को लेकर विवाद है, खासकर श्रेयस अय्यर को बाहर रखने को लेकर, क्योंकि चयन अक्सर चयनकर्ताओं और कोचों द्वारा तय किए जाते हैं. अफगानिस्तान को पाकिस्तान के लिए एक संभावित चुनौती के रूप में देखा जा रहा है, जिसके वर्तमान प्रदर्शन और आत्मविश्वास के स्तर पर सवाल उठाए जा रहे हैं. श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को प्रबल दावेदार माना जा रहा है.”



Source link