मध्य प्रदेश के देवास में एक युवक अपनी प्यास बुझाने के लिए एक पेट्रोल पंप पर रुका. इस दौरान युवक ने खुद वीडियो बनाया और लोगों को सचेत किया. दरअसल युवक ने वीडियो बनाते हुए पेट्रोल पंप के फिल्टर पानी की मशीन में जब झांककर देखा, तो उसमें छिपकली घूम रही थी. पानी भी काफी गंदा था. इसी दौरान एक और शख्स वहां पर बोतल में पानी भरने पहुंच गया. युवक ने उसे फिल्टर के अंदर का हाल दिखाया. युवक ने किसी भी स्थान पर पानी साफ देखकर ही पीने की अपील की.