कोहली से डरता है BCCI? लाइन में खड़े रहे रोहित-बुमराह, विराट से नहीं छूटा लंदन

कोहली से डरता है BCCI? लाइन में खड़े रहे रोहित-बुमराह, विराट से नहीं छूटा लंदन


Last Updated:

Virat Kohli भले ही फिटनेस में नंबर-1 हों, लेकिन अनुशासन और समानता की कसौटी पर इस बार बुरी तरह फेल हो गए. फिटनेस टेस्ट में वीआईपी ट्रीटमेंट लेना, कम से कम उनके कद के प्लेयर को शोभा नहीं देता.

कोहली से डरता है BCCI? लाइन में खड़े रहे रोहित-बुमराह, विराट से नहीं छूटा लंदनविराट कोहली फिटनेस टेस्ट
नई दिल्ली: माना कि विराट कोहली का नाम काफी बड़ा है. वह टीम इंडिया के स्टार प्लेयर हैं. अपनी कप्तानी में भारत को कई मैच जिता चुके हैं. देशवासियों को खुश होने के कई मौके दे चुके हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उनके लिए नियम बदल दिए जाए. दूसरे प्लेयर्स लाइन में खड़े होकर पसीना बहाए और विराट को वीआईपी ट्रीटमेंट मिल जाए!

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 29 अगस्त को रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल समेत कई सीनियर-जूनियर प्लेयर्स 29 अगस्त को बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट देने आए तब विराट कोहली ने लंदन में टेस्ट दिया. जहां वह अपने परिवार के साथ बस चुके हैं. उन्होंने भारत आना जरूरी नहीं समझा.

सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हैं विराट
2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतते ही विराट कोहली ने सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. चंद महीने पहले 2025 में उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट को भी अलविदा कह दिया. अब वह सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं. यही कारण है कि वह अगले हफ्ते से शुरू होने जा रही एशिया कप (T20 फॉर्मेट) का हिस्सा भी नहीं हैं.

क्यों करवाया गया फिटनेस टेस्ट?
पिछले कुछ साल में इंजर्ड प्लेयर्स की बढ़ती संख्या के बाद बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट फिटनेस को लेकर सख्त हो चुकी है. लगातार क्रिकेट के चलते भी प्लेयर्स पर वर्कलोड बढ़ा है. यही कारण है कि अब हर बड़े टूर्नामेंट से पहले फिटनेस टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है. फिटनेस टेस्ट में खिलाड़ियों के यो-यो स्कोर और बेसिक स्ट्रेंथ टेस्ट शामिल थे. दूसरे राउंड में केएल राहुल, आकाशदीप, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों का टेस्ट किया जाएगा.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

कोहली से डरता है BCCI? लाइन में खड़े रहे रोहित-बुमराह, विराट से नहीं छूटा लंदन



Source link