Last Updated:
वर्ष के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जोकोविच और अल्काराज आमने सामने होंगे. 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच ने अल्काराज को ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में हराया था. अब अल्कार…और पढ़ें
नोवाक जोकोविच और अल्काराज के बीच खेला जाएगा सेमीफाइनल. नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने उन्हें आस्ट्रेलियाई ओपन क्वार्टर फाइनल में हराया था. अगर अल्काराज अमेरिकी ओपन खिताब जीतते हैं तो एटीपी रैंकिंग में यानिक सिनर को पछाड़कर शीर्ष पर काबिज हो जाएंगे. जोकोविच ने टूर्नामेंट में आखिरी अमेरिकी खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज को क्वार्टर फाइनल में हराया और जीतने के बाद फ्रिट्ज की हौसलाअफजाई कर रहे प्रशंसकों की ओर चुंबनों की बौछार कर दी.
महिला वर्ग में जेसिका पेगुला ने बारबोरा क्रेसिकोवा को 6-3, 6-3 से हराकर अपने कैरियर के दूसरे ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में जगह बनाई . वह पिछले साल यहां फाइनल में एरिना सबालेंका से हार गई थी. इस बार सबालेंका से उनका सामना सेमीफाइनल में होगा क्योंकि मार्केटा वोंड्रूसोवा ने चोट के कारण सबालेंका को वॉकओवर दे दिया.
आस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में, फ्रेंच ओपन के तीसरे और विम्बलडन के पहले दौर से बाहर होने वाली पेगुला बिना कोई सेट गंवाए अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सेरेना विलियम्स ( 2011 से 2014) के बाद पहली महिला खिलाड़ी हैं. अन्य मुकाबलों में दो साल बाद ग्रैंडस्लैम में लौटी अमेरिकी धुरंधर वीनस विलियम्स और लैला फर्नांडिज की जोड़ी महिला युगल क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त टेलर टाउनसेंड और कैटरीना सिनियाकोवा से 1-6, 2-6 से हारकर बाहर हो गई.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें