बुधवार भस्म आरती दर्शन: वैष्णव तिलक अर्पित कर भगवान महाकाल का किया श्रृंगार, पंचामृत से पूजन – Ujjain News

बुधवार भस्म आरती दर्शन:  वैष्णव तिलक अर्पित कर भगवान महाकाल का किया श्रृंगार, पंचामृत से पूजन – Ujjain News


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट बुधवार तड़के भस्म आरती के दौरान खोले गए। सबसे पहले वीरभद्र जी को प्रणाम कर स्वस्ति वाचन कर आज्ञा लेकर चांदी द्वार को खोला गया। गर्भगृह के पट खोलकर पुजारियों ने भगवान का श्रृंगार उतार कर पंचामृत पूजन और फिर

.

नंदी हाल में नंदी जी का स्नान, ध्यान, पूजन किया गया। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शकर, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। ड्रायफ्रूट, फल, मिठाई का भोग लगाकर भगवान महाकाल को भस्म चढ़ाई गई।

भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगन्धित पुष्प से बनी माला धारण की। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।



Source link