रायसेन में बच्चे पढ़ाई छोड़ने को मजबूर: जाति प्रमाण पत्र न बनने पर खैरवार जनजाति की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन – Raisen News

रायसेन में बच्चे पढ़ाई छोड़ने को मजबूर:  जाति प्रमाण पत्र न बनने पर खैरवार जनजाति की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन – Raisen News


जनजाति प्रमाण पत्र नहीं बनने पर महिलाओं ने किया हंगामा।

रायसेन के गोहरगंज तहसील में खैरवार जनजाति की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में हंगामा किया। ग्राम आलमपुर समनापुर कला की महिलाओं का कहना है कि वे अनुसूचित जनजाति में आती हैं। जबकि प्रशासन उनके जाति प्रमाण पत्र नहीं बना रहा। वहीं पहले से बने प्रमाण पत्रों को भ

.

महिलाओं ने बताया कि, वे पिछले 20-25 सालों से जाति प्रमाण पत्र के लिए संघर्ष कर रही हैं। वे तहसील और कलेक्ट्रेट के चक्कर लगा रही हैं, पर अब तक काम नहीं हुआ। जाति प्रमाण पत्र नहीं होने से उन्हें सरकारी योजनाओं का भी लाभ नहीं मिल रहा।

महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।

महिलाओं की प्रशासन को चेतावनी

महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर उनके जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाए गए, तो वे गांव में चल रहे स्कूल को बंद करवा देंगी। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लोगों की परेशानियों को जल्द दूर करें।



Source link