रायसेन में बारिश से नदी-नाले उफान पर: बारना डैम के 4 गेट खोले, बेगम नदी में लड्डू गोपाल का जल विहार – Raisen News

रायसेन में बारिश से नदी-नाले उफान पर:  बारना डैम के 4 गेट खोले, बेगम नदी में लड्डू गोपाल का जल विहार – Raisen News


रायसेन में एक बार फिर बुधवार को लगातार हो रही बारिश से जिले के नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। कभी तेज तो कभी धीमी बारिश का दौर दिन भर जारी है। बाड़ी स्थित बारना डैम में पानी बढ़ने के कारण चार गेट खोलने पड़े।

.

सिलवानी में बेगम नदी पर पानी के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान लड्डू गोपाल की पालकी को नदी पार कराया। बारिश के कारण शहर की सड़कें पानी में डूब गईं। शाम 6 बजे भगवान लड्डू गोपाल का जल विहार कराया गया। इस दौरान श्रद्धालु छातों का सहारा लेते हुए चल रहे थे और भगवान के विमान को तिरपाल से ढका गया था।

जिले में औसत से ज्यादा बारिश दर्ज रायसेन जिले में औसत से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। जिले की सामान्य औसत बारिश 1197.1 मिलीमीटर है। 1 जून से 3 सितंबर 2025 तक 1363.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 311 मिलीमीटर अधिक है।

क्षेत्रवार बारिश के आंकड़े जिले के उदयपुरा में सर्वाधिक 1872.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बरेली में 1438.2, सिलवानी में 1422.8, बेगमगंज में 1382.9, देवरी में 1356.9, सुल्तानपुर में 1270.7, बाड़ी में 1265, गौहरगंज में 1223.3, गैरतगंज में 1283.8 और रायसेन में 1115.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

24 घंटे में बारिश के आंकड़े पिछले 24 घंटों में जिले में 24.4 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई। इस दौरान गौहरगंज में सर्वाधिक 64.5 मिलीमीटर, उदयपुरा में 42, देवरी में 39.3, बरेली में 30, सुल्तानपुर में 23.4, सिलवानी में 22, गैरतगंज में 11.2, बेगमगंज में 4.6, रायसेन में 3.6 और बाड़ी में 3.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

बारिश के बाद जगह जगह पानी भर गया।



Source link