Last Updated:
Vaibhav Suryavanshi-Nitish Rana: वैभव सूर्यवंशी क्या 14 साल के हैं? राजस्थान रॉयल्स में साथ खेलने वाले नितीश राणा ने इस युवा बल्लेबाज की उम्र पर निशाना साधा है. नितीश ने एक इंटरव्यू में वैभव की उम्र को लेकर सव…और पढ़ें
वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर नितीश राणा ने उठाए सवाल. 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) आईपीएल में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन चुके हैं. उन्होंने इसके बाद उम्र से जुड़े कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. जिनमें सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाला खिलाड़ी भी शामिल है. वैभव ने अपने डेब्यू आईपीएल सीजन में 38 गेंदों पर 101 रन की अविश्वसनीय पारी, जो टूर्नामेंट का दूसरा सबसे तेज शतक है. कुछ लोगों के मन में यह सवाल था कि क्या वह सचमुच 14 साल के हैं. भारत में इस खेल में उम्र संबंधी धोखाधड़ी का इतिहास रहा है. सूर्यवंशी की फैमिली ने स्पष्ट रूप से इसका खंडन किया है. यहां तक कि उनका डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट भी दिखाया. लेकिन इससे भी अहम बात यह है कि इस तरह के विलक्षण प्रतिभा को क्रिकेट जगत में पहले कभी नहीं देखा गया.
वैभव की उम्र पर नितीश ने उठाए सवाल.
अपनी कप्तानी में हाल में वेस्ट दिल्ली लॉयंस को दिल्ली प्रीमियर लीग का खिताब दिलाने वाले नितीश राणा ने एक इंटरव्यू के दौरान वैभव सूर्यवंशी सहित राजस्थान रॉयल्स टीम के कुछ साथियों को लेकर अपनी राय रखी.नितीश से जब बिहार के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के बारे में एक ऐसी बात बताने के लिए कहा गया जो दुनिया नहीं जानती है तो राणा ने कहा, ‘वह 14 साल का ही है कि नहीं?’ हालांकि इसके बाद उन्होंने तुरंत कहा कि मैं तो मजाक कर रहा हूं.
संजू सैमसन अगले साल कहां खेलेंगे; नितीश राणा
पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन के बारे में भी उनसे यही सवाल पूछा गया और राणा ने फिर मजाक में कहा, ‘वह अगले साल कहां खेलेंगे.’ वह हाल ही में आई उन अफवाहों की ओर इशारा कर रहे थे जिनमें कहा गया था कि सैमसन रॉयल्स टीम को छोड़ने पर विचार कर रहे हैं. उनका जवाब रियान पराग के बारे में ज्यादा क्लियर था. रियान ने इस सीजन में सैमसन की अनुपस्थिति में आरआर की कप्तानी की थी. ऐसी खबरें हैं कि फ्रेंचाइज़ी में हर कोई इसके पक्ष में नहीं था.
‘जैसा वो दिखता है वो वैसा है नहीं’
नितीश राणा ने कहा,’जैसा वो दिखता है वो वैसा है नहीं. रियल लाइफ में वो बहुत सॉफ्ट है. बहुत अच्छे से बात करता है. उसका एटीट्यूड शायद टीवी पर गलत तारीख से दिखता है. लेकिन वो वैसा है नहीं.’अपने बारे में बोलते हुए राणा ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि क्रिकेट से बड़ा कुछ नहीं है. गेम बहुत बड़ा है किसी भी मैच से, किसी भी खिलाड़ी से, किसी भी चीज से. क्रिकेट को मैंने वहां देखा है जहां पर ना मैंने अपने आप को देखा है, ना अपने खानदान को और ना किसी और को. क्रिकेट मेरे लिए टॉप पर है.’
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें