शहडोल में बारिश से गिरा कच्चा मकान, परिवार बचा: परिवार बाल-बाल बचा; ब्यौहारी में पुल टूटा, आवागमन ठप – Shahdol News

शहडोल में बारिश से गिरा कच्चा मकान, परिवार बचा:  परिवार बाल-बाल बचा; ब्यौहारी में पुल टूटा, आवागमन ठप – Shahdol News


शहडोल जिले में रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं। पुल टूट रहे हैं। कई कच्चे मकान ढह रहे हैं। ऐसी ही एक घटना सोहागपुर के वार्ड नंबर 2 में हुई, जहां एक कच्चा मकान गिर जाने से उसमें सो रहा परिवार बाल

.

तड़के 4 बजे हुआ हादसा

यह घटना सोहागपुर के वार्ड नंबर 2 के बारगाही मोहल्ले की है, जहां जयनंदन अपने परिवार के साथ पुराने कच्चे मकान में रहते थे। जयनंदन ने बताया कि बुधवार तड़के करीब 4 बजे तेज बारिश के कारण उनके मकान की एक दीवार अचानक गिर गई, जिससे छत का हिस्सा भी नीचे आ गया।

दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर परिवार के सभी सदस्य जाग गए और तुरंत घर से बाहर भागे, जिससे उनकी जान बच गई। पड़ोसियों की मदद से परिवार ने कुछ सामान बाहर निकाला, लेकिन ज्यादातर सामान अंदर ही दब गया।

बेघर हुआ परिवार, पीएम आवास की गुहार

हादसे के बाद परिवार बेघर हो गया है। जयनंदन का कहना है कि उनके पास अब रहने के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि वे अधिकारियों से मिलकर मदद की गुहार लगाएंगे, क्योंकि उन्हें आज तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी नहीं मिला है।

वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की तैयारी

जिले में लगातार बारिश से ब्यौहारी में मुक्तिधाम नाले पर बना एक पुल भी टूट गया है, जिससे लोगों का आवागमन बंद हो गया है। प्रशासन ने इस पर वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की तैयारी शुरू कर दी है और बुधवार को इस संबंध में एक बैठक कर आगे का निर्णय लिया जाएगा।



Source link