अचानक चर्चा में आए MP के ये 3 बीजेपी नेता, अच्छाई नहीं… कर दिया बड़ा कांड

अचानक चर्चा में आए MP के ये 3 बीजेपी नेता, अच्छाई नहीं… कर दिया बड़ा कांड


Last Updated:

Madhya Pradesh News Today: मध्यप्रदेश के महू में पंचायत सीईओ पंकज दरोतिया से कार्यालय में मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप भाजपा के तीन स्थानीय नेताओं और छह अन्य पर है.

अचानक चर्चा में आए MP के ये 3 बीजेपी नेता, अच्छाई नहीं... कर दिया बड़ा कांड MP के ये 3 बीजेपी नेता
Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के महू जिले पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) पंकज दरोतिया की उनके कार्यालय में पिटाई के आरोप में बुधवार देर शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन स्थानीय नेताओं और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर में हुई और अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. महू पुलिस थाने के प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि कालाकुंड के सरपंच शिव दुबे, जनपद पंचायत सदस्य उमेश ओसारी और स्थानीय दुकानदार और भाजपा नेता दीपक तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

दरोतिया की शिकायत के अनुसार, उन्होंने तिवारी द्वारा चोरल गांव में एक नाले पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था. अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि दुबे, ओसारी और छह अन्य लोगों के साथ तिवारी शाम करीब चार बजे उनके कक्ष में घुसे और तीखी बहस के बाद उनके साथ मारपीट की.

शर्मा ने कहा कि तिवारी, दुबे, ओसारी और छह अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हमला और सरकारी काम में बाधा डालने से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई क्योंकि शिकायतकर्ता अनुसूचित जाति समुदाय से हैं. मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

अचानक चर्चा में आए MP के ये 3 बीजेपी नेता, अच्छाई नहीं… कर दिया बड़ा कांड



Source link