नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र के रोहिया पटी गांव में एक आदिवासी किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान नेतराम आदिवासी के रूप में हुई है।
.
नेतराम बुधवार रात को अपने खेत में सो रहे थे। उनके परिजन उन्हें खेत में छोड़कर घर लौट गए थे। गुरुवार सुबह जब परिजन खेत पहुंचे तो नेतराम का शव पड़ा मिला। मृतक के गले में चोट के निशान पाए गए। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। एसडीओपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।