गुरुवार भस्म आरती दर्शन: त्रिनेत्र धारी बाबा महाकाल का पंचामृत से पूजन अभिषेक कर राजा स्वरूप श्रृंगार – Ujjain News

गुरुवार भस्म आरती दर्शन:  त्रिनेत्र धारी बाबा महाकाल का पंचामृत से पूजन अभिषेक कर राजा स्वरूप श्रृंगार – Ujjain News


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के भस्म आरती के दौरान, सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडा-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर और फलों

.

इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर ‘हरि ओम’ जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद त्रिनेत्रधारी भगवान महाकाल को मस्तक पर रजत चंद्र, भांग, चंदन तथा गुलाब के फूलों की माला अर्पित की गई। फिर रजत मुकुट एवं त्रिपुंड अर्पित कर भगवान का श्रृंगार किया गया।

श्रृंगार पूर्ण होने के बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढांककर भस्म रमाई गई। भगवान महाकाल का भांग, ड्राय फ्रूट, आभूषणों एवं पुष्पों से राजा स्वरूप में भव्य श्रृंगार किया गया।

भस्म अर्पण के पश्चात शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला तथा सुगंधित पुष्पों से बनी फूलों की माला भगवान को अर्पित की गई। गुलाब के सुगंधित पुष्पों से सुसज्जित भगवान महाकाल को फल एवं मिष्ठान्न का भोग लगाया गया।

भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई।

मान्यता है कि भस्म अर्पण के पश्चात भगवान, निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।



Source link