नरसिंहपुर जिले में अब आपात स्थिति में मदद के लिए 100 की जगह 112 डायल सेवा शुरू हो गई है। गुरुवार को पुलिस लाइन परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया। एसपी ऋषिकेश मीना ने पूजा-अर्चना के बाद 21 डायल 112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
.
मध्यप्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई यह सेवा जनता की मदद के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। नई व्यवस्था के तहत जिले की सड़कों पर तैनात 112 वाहन 36 विभिन्न प्रकार की आपात स्थितियों में तुरंत मदद पहुंचाएंगे।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया और एसडीओपी मनोज गुप्ता समेत पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस लाइन परिसर में खाड़े डायल-112 वाहन।