Last Updated:
MP News: बड़वारा विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक विजय राघवेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में वे दुकानदार को पटक कर मारने की धमकी देते नजर आ रहे हैं.
पूर्व विधायक पर धमकी देने का आरोप.कटनी. मध्य प्रदेश के कटनी में एक पूर्व विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वो बीच सड़क गुंडई करते दिख रहे हैं. मार्केट के दुकानदार को पटक कर मारने की धमकी देते नजर आ रहे हैं. ये बिगड़े बोले बड़वारा विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक विजय राघवेंद्र उर्फ बसंत सिंह का है, जो अपनी पत्नी रंजिता सिंह और आधा दर्जन गुर्गों के साथ विलायतकलां इलाके के मार्केट में बनी एक दुकान को हटाने के लिए पहुंचे थे. यहां उन्होंने दुकान में मौजूद महिला और उनके पति से जमकर गाली गलौज करते हुए मारने की धमकी दी है. इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.
विवाद का वीडियो हुआ था वायरल
शैल तिवारी ने बताया कि पूर्व विधायक बसन्त सिंह अपने गुंडों के साथ दुकान में आकर हमसे गाली गलौज करते हुए पति अनुरोध को मारने की धमकी देते है. हमारी दुकान जिसमें 1990 से हमारा कब्जा है, उसे हटाने में तुले है. तहसील न्यायालय ने अभी फैसला सुनाया था कि इस प्रकरण को जिला न्यायालय के समक्ष रखे.
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें