क्रिकेट करीब 100 साल पुराना खेल है. इस खेल में एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी हुए हैं. कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान रचे हैं. इस खेल ने कई दिग्गज बल्लेबाज देखे हैं, जिन्होंने वो करिश्मा कर दिखाया है जिसकी कल्पना कर पाना भी असंभव सा लगता है. ऐसे में आज हम बात कर रहे हैं ऐसे अनोखे रिकॉर्ड के बारे में जिसे तोड़ पाना किसी सपने से कम नहीं. आइए जानते हैं उन 5 दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में जो अपने करियर में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 पर रहे हैं. ये
रिकी पोंटिंग
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट इतिहास में सर डॉन ब्रैडमैन के बाद शायद ही कोई रिकी पोंटिंग जैसा बल्लेबाज आ पाएगा. पोटिंग इस मामले में नंबर 1 पर हैं. वो पहले ऐसे बल्लेबाज थे, जिन्होंने क्रिकेट इतिहास में सबसे पहले सभी फॉर्मेट में नंबर 1 रैंकिंग हासिल की थी. पोंटिंग ने साल 2005 में ये कारनामा क्रिकेट के तीनों प्रारूप में कर सबको हैरान कर दिया था. उस समय ऐसा करने वाले वो पहले खिलाड़ी बने थे. पोंटिंग बड़े से बड़े गेंदबाजों के लिए सिरदर्द थे. वे वनडे और टेस्ट दोनों ही फॉर्मेट में टॉप 5 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं.
मैथ्यू हेडन
लिस्ट में दूसरा नाम एक और कंगारू खिलाड़ी मैथ्यू हेडन का है. अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए विख्यात मैथ्यू हेडन ने टेस्ट में 30 शतक, वनडे में 10 और टी20 क्रिकेट में खेले महज 9 पारियों में 51.78 की धमाकेदार औसत से 308 रन बनाकर इस मामले में तेजी से तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 पर पहुंच गए थे. यही नहीं हेडन साल 2007 में खेले गए वनडे विश्व कप और टी20 विश्व कप के में टॉप स्कोरर रहे थे. उन्होंने वनडे में 659 तो टी20 क्रिकेट में 265 रन बनाए थे.
शाकिब अल हसन
बांग्लादेश क्रिकेट इतिहास के दिग्गज खिलाड़ी शाकिब अल हसन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर शामिल हैं. शाकिब टी20 क्रिकेट में बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा 2551 रन और 149 विकेट लिए हैं. शाकिब ने ये कारनामा साल 2015 में किया था. वो साल 2015 में टेस्ट वनडे और टी20 में नंबर 1 खिलाड़ी बनने वाले पहले बांग्लादेशी बने थे. बांग्लादेश क्रिकेट इतिहास में शायद ही ऐसा कोई करिश्माई खिलाड़ी होगा. उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेले 447 मैचों की 488 पारियों में 20281 रन हैं, जिसमें उन्होंने 3.14 की इकोनॉमी से 712 विकेट झटके हैं.
विराट कोहली
लिस्ट में चौथे नंबर पर रिकॉर्ड्स के बेताज बादशाह और भारत के ‘रन मशीन’ विराट कोहली का नाम आता है. कोहली क्रिकेट के तीनों प्रारूप में टॉप नॉच बल्लेबाज रहे हैं. कोहली ने साल 2013 में पहली बार वनडे क्रिकेट में आईसीसी रैंकिंग में टॉप करने का रिकॉर्ड हासिल किया. इसके ठीक पहले उन्हें साल 2012 में कैलेंडर ईयर में 1024 रन बनाने के लिए ‘आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ के खिताब से नवाजा गया था. साल 2014 में विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में ये रिकॉर्ड अपने नाम स्थापित किया और साल 2014 -16 के टी20 वर्ल्ड कप कोहली ने जमकर रन बनाए. वहीं साल 2018 में वो समय आया जब वो टेस्ट क्रिकेट में भी नंबर 1 बने. उन्होंने इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रचा.
जसप्रीत बुमराह
लिस्ट में आखिरी पायदान पर पांचवें और इकलौते खिलाड़ी भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम है. साल 2016 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले अपनी यॉर्कर गेंदबाजी के लिए मशहूर बुमराह ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बेहद ही कम समय में क्रिकेट जगत में अपनी अलग छाप छोड़ी. बुमराह ने सबसे पहले साल 2017 में टी20 रैंकिंग पर टॉप किया. वहीं साल 2018-19 में वो पहली बार वनडे क्रिकेट में नंबर 1 बने. वहीं अगर बात करें टेस्ट क्रिकेट की तो बुमराह साल 2023 में पहली बार नंबर 1 टेस्ट खिलाड़ी बने थे. बुमराह भारतीय क्रिकेट की मौजूदा टीम के गेंदबाजी की सबसे मजबूत जड़ हैं.
ये भी पढ़ें: ED के रडार में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, बेटिंग ऐप मामले में बुलाया ऑफिस