Video: सिर्फ फोर व्हीलर तोड़ीं? रीवा की कॉलोनी में देर रात घुसे ढेर सारे बदमाश, फिर जो किया…

Video: सिर्फ फोर व्हीलर तोड़ीं? रीवा की कॉलोनी में देर रात घुसे ढेर सारे बदमाश, फिर जो किया…



Rewa News: रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. देर रात रानी तालाब स्थित सिंधी कॉलोनी के अंदर दर्जनभर असामाजिक तत्वों ने धावा बोल दिया. बदमाशों ने कॉलोनी में खड़ी कई फोर व्हीलर गाड़ियों पर लाठी-डंडों और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. अचानक हुए हमले से कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.



Source link