इंदौर में रेप के आरोपी ने घर में घुसकर धमकाया: बोला– केस दर्ज कर गलती की, 2 लाख दो वरना फोटो-वीडियो करूंगा वायरल – Indore News

इंदौर में रेप के आरोपी ने घर में घुसकर धमकाया:  बोला– केस दर्ज कर गलती की, 2 लाख दो वरना फोटो-वीडियो करूंगा वायरल – Indore News



इंदौर के नयापुरा इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति को बदमाश ने 2 लाख रुपए की डिमांड करते हुए उनकी बेटी के फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर एमजी रोड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

.

पुलिस के अनुसार, नयापुरा निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गुरुवार रात उनके घर में तौकीर पुत्र अजहरूद्दीन शेख निवासी मेवाती मोहल्ला घुस आया। घर की लाइट जलने पर तौकीर सामने आ गया और धमकाने लगा। उसने कहा कि पीड़ित की बेटी ने उसके खिलाफ चार महीने पहले रेप की एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें वह जेल भी गया था और फिलहाल जमानत पर बाहर है।

तौकीर ने पीड़ित को धमकाते हुए कहा कि बेटी की शिकायत दर्ज कराकर उन्होंने गलती की है। अब वह उसके फोटो और वीडियो वायरल कर देगा और कहीं शादी नहीं होने देगा। आरोपी ने मारपीट करते हुए 2 लाख रुपए की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग भी जाग गए, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला।

घटना की जानकारी पीड़ित ने उसी रात थाने में दी। पुलिस ने तौकीर के खिलाफ 2 लाख रुपए मांगने, धमकी देने और मारपीट करने सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link