Last Updated:
Teacher Shailendra Vyas: 5 सितंबर को देश में शिक्षक दिवस मनाया जाता है. आज इस दिन हम एक ऐसे शख्स से मिलाने जा रहे हैं, जिसने शिक्षा के साथ कई कार्यों में महारत हासिल की है. इतना ही नहीं अब तक इन्हें इतने समान म…और पढ़ें
‘स्वामी मुस्कुराके’ का उद्देश्य लोगों को हंसाना और उनकी जिंदगी की खुशनुमा बनाना है. उज्जैन के यह शिक्षक इस तरह रंगीले हैं कि ये जहां भी जाते हैं, लोग इन्हें देखकर मुस्कुराते और हंसते हैं. उज्जैन के स्वामी पैलेस, 41, शिवाजी पार्क में रहने वाले पंडित शैलेंद्र व्यास का घर भी रंग-बिरंगा है. इन्हें 2004 मे राष्ट्रपति महामहिम ऐपिजे कलाम के हाथों देश में शिक्षकों के सबसे बड़े सम्मान से भी नवाजा जा चुका है. साथ ही 2001 मे राज्यपाल महावीर द्वारा उच्च शिक्षा का खिताब मिला. इतना ही नहीं राजयपाल श्री बलराम जाखड़ द्वारा भी सम्मानित हो चुके हैं. साथ ही नेशनल और इंटरनेशनल के साथ कई पुरस्कार मिल चुके हैं.
शिक्षक शैलेंद्र व्यास का मानना है कि शिक्षक का काम पढ़ाना ही नहीं उसे आने वाली हर परिस्थिति से लड़ना सिखाता है. उन्होंने बताया कि अच्छी शिक्षा से हर विघार्थी अपने माता-पिता, गुरु के साथ समाज और देश का नाम रोशन करता है.
अवार्ड्स और ट्रॉफी की भरमार
‘स्वामी मुस्कुराके’ का घर इन रंग-बिरंगे कपड़ों के अलावा अवार्ड्स और ट्रॉफी से भी सजा हुआ है. उनका कहना है कि उन्हें भारतीय संस्कृति और इसकी विविधता बेहद पसंद है. उन्होंने हर युग की पोशाक, पगड़ी और मुकुट का पहले गहरा अध्ययन किया और फिर उन्हें इकट्ठा भी किया. वे सालों से बाबा की सवारी का हिस्सा बनते आ रहे हैं. वे पेशे से एक शिक्षक हैं. उनका प्रभाव उनके छात्रों पर भी देखने को मिलता है. उनके स्टूडेंट्स भी खुशमिजाज हैं.
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें